बाइक सवार महिला घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन
अररिया.
जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के रानी चौक के समीप बाइक पर बैठी महिला असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक की देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. घायल महिला जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के कजलेटा वार्ड संख्या 08 निवासी सैदुल की पत्नी साबरी बताई जा रही है.बच्ची को सांप ने डसा
अररिया.
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के विनोदपुर वार्ड संख्या नौ में पोखर किनारे एक बच्ची सर्पदंश का शिकार हो गयी. जिसे परिजनों ने सदर अस्पताल अररिया लाया. जहां चिकित्सक की देखरेख में बच्ची का इलाज किया जा रहा है. वहीं बच्ची विनोदपुर वार्ड संख्या 09 निवासी तिलक चंद ततमा की पुत्री अंजू कुमारी बताई जा रही है.मारपीट में चार लोग घायल
अररिया.
अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के दियारी मजगामा वार्ड संख्या 06 में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक की देखरेख में चारों घायलों का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायलों में सदर प्रखंड क्षेत्र के दियारी मजगामा निवासी तेज नारायण मंडल व उनकी पत्नी राधा देवी, बसो मंडल व चांदनी देवी बताई जा रही है.दो वारंटी गिरफ्तार
अररिया.
अररिया आरएस थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के चंद्रदेइ से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है. जिसे अररिया आरएस थाना पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां मेडिकल जांच के उपरांत गिरफ्तार दोनों वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा. वहीं गिरफ्तार वारंटी में अररिया आरएस थाना क्षेत्र के चंद्रदेइ वार्ड संख्या 07 निवासी चंदन व चक्रदह वार्ड संख्या 09 निवासी जाहिद बताया जा रहा है. ……………….डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










