पिकअप की टक्कर बाइक सवार की मौत

मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम
-4-प्रतिनिधि, नरपतगंज फुलकाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा-बीरपुर सड़क मार्ग भंगही के समीप रविवार की शाम आलू लोड तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार भंगही पंचायत के पूर्व मुखिया शिवनारायण यादव के 40 वर्षीय पुत्र शशिकांत यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों ने घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए नेपाल के विराटनगर स्थित विराट नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इसके बाद विराटनगर से शव को घर लाया गया. जहां मौके पर फुलकाहा थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह अपने सदल-बल के साथ मृतक के घर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया. वहीं आलू लोड पिकअप वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया गया. इधर जैसे ही शव घर पहुंचा की लोगों की भीड़ जमा हो गई. मृतक युवक की मां व पत्नी सहित पूरा परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक युवक को दो छोटे-छोटे पुत्र हैं. घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक अनिल कुमार यादव, प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव, राजद प्रदेश सचिव मेदनी कृष्ण उर्फ टीपू यादव, भाजपा नेता रोहित यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष धनंजय यादव, भाजपा नेता नागेश्वर यादव, फारबिसगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बुलबुल यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील यादव ,मुखिया सिकंदर यादव, मुखिया लालू मंडल, राजेश यदुवंशी सहित सैकड़ों लोगों ने पहुंच कर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










