Bihar News: अररिया में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, एक दर्जन से अधिक घायल

Updated at : 27 Aug 2024 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: अररिया में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, एक दर्जन से अधिक घायल

Bihar News: बिहार के अररिया में शास्त्री चौक कोठीहाट के समीप वार्ड संख्या दो में मंगलवार की देर शाम एक व्यक्ति के घर में रसोई गैस सिलेंडर में आग लग जाने से रसोई गैस सिलेंडर के ब्लास्ट कर जाने से लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के अररिया में शास्त्री चौक कोठीहाट के समीप वार्ड संख्या दो में मंगलवार की देर शाम एक व्यक्ति के घर में रसोई गैस सिलेंडर में आग लग जाने से रसोई गैस सिलेंडर के ब्लास्ट कर जाने से लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. गंभीर रूप से घायलों में महिलाएं भी शामिल है. घटना के बाद आसपास के लोगो ने गंभीर रूप से घायल सभी लोगो को ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.

जख्मी सभी का इलाज चल रहा है

इस घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों में अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ केएन सिंह सहित अन्य चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा गंभीर रूप से घायल सभी लोगो का इलाज किया जा रहा है.

जख्मी लोगों की पहचान

बताया जाता है कि रसोई गैस सिलेंडर के फटने व आग से झुलसने से गंभीर रूप से घायलों में 60 वर्षीय रामानंद पासवान पिता स्वर्गीय मुरारी पासवान, 17 वर्षीय छोटू कुमार पिता दीपक शर्मा,18 वर्षीय छोटू कुमार पिता सदानंद बैठा, 50 वर्षीय बबिता देवी पति महानंद पासवान, 40 वर्षीय विजय पासवान पिता रामानंद पासवान, 45 वर्षीय रेशमी देवी पति रंजीत पासवान, 20 वर्षीय छोटू पासवान पिता दयानंद पासवान, 30 वर्षीय अंजली देवी पति विजय पासवान, 40 वर्षीय रेणु देवी पति अरुण कुरैल40 वर्षीय कविता देवी पति अनिल पासवान सहित अन्य सभी वार्ड संख्या 02 कोठीहाट फारबिसगंज निवासी बताये जाते है.

डॉक्टरों ने क्या बताया

चिकित्सकों ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर फटने से झुलसने से गंभीर रूप से घायल कई लोगो को प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है. इधर अस्पताल में एक साथ गंभीर रूप से घायल लगभग एक दर्जन लोगो के इलाज के लिए पहुंचने के बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गया.

नया रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ

अस्पताल में इलाजरत गंभीर रूप से घायलों ने घटित घटना के संदर्भ में बताया कि रामानंद पासवान के यहां नया रसोई गैस सिलेंडर आज आया था जिसे लगाने के बाद गैस लिक होने के कारण गैस सिलेंडर में आग लग गया. गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद लोगो ने उसे बुझाने का काफी प्रयास कर रहे थे की इसी क्रम में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. रसोई गैस सिलेंडर के ब्लास्ट करते ही वहां मौजूद लोग उसके चपेट में आकर झुलस जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गये.

Also Read: पति-पत्नी के बीच हुई चाकू बाजी में पति की हुई मौत, पत्नी पीएमसीएच रेफर

थानाध्यक्ष अस्पताल पहुंचे

इधर घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह व अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारियों के अलावा समाजसेवी सह वार्ड पार्षद मनोज कुमार सिंह,हेमंत कुमार उर्फ संजय रजक, कुणाल केडिया, प्रतीक भगत, संतोष मिश्रा, रोहन धनावत, अमन धनावत, मो इमामुल हक सहित अन्य ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर अस्पताल में इलाजरत गंभीर रूप से घायलों के स्वास्थ्य का हाल जाना.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन