बिहार में हथियारबंद लुटेरों का तांडव, बंदूक की नोक पर सीएसपी संचालक से लाखों की लूट, कई राउंड फायरिंग

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Dec 2025 1:08 PM

विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम

Bihar Crime News: अररिया के फारविसगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने सीएसपी संचालक से लूट की वारदात को अंजाम दिया. फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई, घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर विरोध किया.

विज्ञापन

Bihar Crime News: (अररिया से मृगेंद्र मणि सिंह की रिपोर्ट) बिहार के अररिया जिले के फारविसगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. परवाहा पंचायत के घीवाहा गांव स्थित बाबा चौक पर चार अज्ञात बदमाशों ने एक सीएसपी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालक की दुकान में घुसकर हथियार के बल पर करीब 1 लाख 30 हजार रुपये लूट लिए. वारदात के दौरान अपराधियों ने चार से पांच राउंड फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

दो बाइक से पहुंचे थे चेहरे ढंके हुए चार अपराधी

पीड़ित सीएसपी संचालक मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि वे सुबह दुकान खोलकर बैठे थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी वहां पहुंचे. तीन अपराधी दुकान के बाहर खड़े रहे, जबकि एक अपराधी अंदर घुसा. सभी अपराधियों के चेहरे ढंके हुए थे. अंदर घुसते ही अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी. गोली चलने की आवाज सुनते ही मुकेश कुमार जान बचाकर दुकान से बाहर भागे और शोर मचाने लगे. इसके बाद अपराधियों ने चार से पांच राउंड फायरिंग करते हुए नकद लूट ली और फरार हो गए.

आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों तक जाम किया एसएच-92

घटना के बाद इलाके में भारी दहशत फैल गई. नाराज स्थानीय लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर परवाहा चौक से छातापुर जाने वाली एसएच-92 को घंटों जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर जमकर विरोध किया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. मौके पर उपमुखिया वीरेश यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि ललित कुमार ठाकुर और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि भुवनेश्वरी यादव ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद सड़क जाम हटाया गया.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही दारोगा सत्येंद्र कुमार गुप्ता और दारोगा अमित राज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

Also Read: Lalu Yadav: फिर काम आई बेटी! चुपके से लालू यादव पहुंचे इस बेटी के पास… कानों कान नहीं हुई खबर

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन