BPSC Teacher Murder: बिहार में BPSC शिक्षिका की हत्या, बदमाशों ने दिनदहाड़े कनपट्टी में मारी गोली
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Dec 2025 2:50 PM
शिक्षिका शिवानी की तस्वीर
BPSC Teacher Murder: अररिया में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां स्कूल जा रही एक महिला शिक्षिका की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. कुछ ही महीने पहले उनकी सगाई हुई थी और जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी.
BPSC Teacher Murder: मृगेंद्र मणि सिंह, अररिया| बिहार के अररिया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. बुधवार सुबह स्कूल जा रही एक शिक्षिका की अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी 28 वर्षीय शिवानी कुमारी के रूप में हुई है. जो हाल ही में खाबदा कन्हैली मध्य विद्यालय में नियोजित शिक्षिका के रूप में पदस्थापित हुई थीं.
स्कूटी से पढ़ाने जा रही थी शिक्षिका
घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवानी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश पास आए और करीब से कनपट्टी पर गोली मारकर फरार हो गए. गोली लगते ही शिवानी मौके पर गिर पड़ीं. ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. हत्या स्थल से सदर अस्पताल लगभग 70 किलोमीटर दूर है.
कुछ ही दिन पहले हुई थी सगाई
स्थानीय लोगों के अनुसार, शिवानी कुछ महीने पहले ही अररिया में जॉइन की थीं और नरपतगंज में किराए पर रहकर नौकरी कर रही थीं. बताया जा रहा है कि उनकी कुछ ही दिन पहले सगाई हुई थी और जल्द शादी होने वाली थी, जिससे घटना के बाद परिवार और गांव में मातम पसर गया है.
अररिया एसपी ने क्या कहा?
अररिया के एसपी अंजनी कुमार ने पुष्टि की कि शिक्षिका रोज की तरह अपने स्कूल जा रही थीं, इसी दौरान खाबदा पंचायत के एक मंदिर के पास अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने कहा, मामले की जांच की जा रही है. अपराधी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे, किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग, निजी दुश्मनी या लूट जैसे सभी संभावित एंगल्स पर जांच कर रही है. इलाके में दिनदहाड़े हुए इस मर्डर से लोग दहशत में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










