डीएम के जनता दरबार में पहुंचे 56 मामले, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Author Pankaj jha|Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में 56 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन का निर्देश

लोगों की शिकायत सुनते जिलाधिकारी

डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में 56 व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं से जुड़े मामले पहुंचे. जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को समयबद्ध और निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

अररिया : बिहार सरकार के सात निश्चय-3.0 के तहत संचालित 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से जुड़े कुल 56 मामलों की सुनवाई की गई.

जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की सुनवाई के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि आवेदकों को समय पर न्याय मिल सके.

सुनवाई के दौरान गलत खतियान, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, बंदोबस्ती पर्चा में नाम शुद्धीकरण, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति समेत विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को मामलों की गंभीरता से जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

और पढ़ें : "नया सवेरा 3.0 " अभियान के तहत जोगबनी रेलवे स्टेशन से 3 युवतियां समेत 5 नाबालिग को किया गया रेस्क्यू


विज्ञापन
Pankaj Jha

लेखक के बारे में

By Pankaj Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन