"नया सवेरा 3.0 " अभियान के तहत जोगबनी रेलवे स्टेशन से 3 युवतियां समेत 5 नाबालिग को किया गया रेस्क्यू

Updated:
विज्ञापन

अभियान के दौरान टीम के सदस्य

जोगबनी रेलवे स्टेशन पर "नया सवेरा 3.0" अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई हुई है. इस विशेष अभियान में मानव तस्करी, बाल श्रम और बाल विवाह जैसी गंभीर समस्याओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से 3 युवतियों और 5 बाल मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है.

विज्ञापन

अररिया : जोगबनी रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मानव तस्करी, बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. रेल पुलिस जोगबनी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), एसएसबी 45वीं वाहिनी वीरपुर (सुपौल) और जागरण कल्याण भारती, फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्रवाई की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

'नया सवेरा 3.0' के तहत चला अभियान

यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) के निर्देश पर 'नया सवेरा 3.0' अभियान के तहत चलाया गया. इसका उद्देश्य रेलवे स्टेशनों और सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी, बाल श्रम तथा बाल विवाह जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है.

तीन युवतियां और पांच बाल मजदूर रेस्क्यू

जांच के दौरान रेलवे थाना क्षेत्र में तीन युवतियां और पांच बाल मजदूर संदिग्ध परिस्थिति में मिले. पूछताछ के दौरान वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. इसके बाद सभी को रेस्क्यू कर रेल थानाध्यक्ष जितनारायण हेम्ब्रम की देखरेख में रखा गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों और रेलवे स्टेशनों पर ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि बच्चों और महिलाओं को मानव तस्करी व शोषण से सुरक्षित रखा जा सके.

बाल अधिकारों के प्रति किया जागरूक

अभियान के दौरान जागरण कल्याण भारती की टीम ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को बाल अधिकारों तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी.

इस अवसर पर एसएसबी के सुनील कुमार, सिंधु कुमारी, रीना कुमारी, जीआरपी के पप्पू पासवान, कुमार मनींद्रनाथ सिंह, ममता कुमारी, कली तथा जागरण कल्याण भारती के संजय कुमार, विक्रम साह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

और पढ़ें : बारिश से अररिया में धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार, लक्ष्य का 41 फीसदी काम पूरा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन