भारत-नेपाल सीमा से सटे घूरना में पुलिस ने 176 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
घूरना पुलिस ने बॉर्डर के समीप 176 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को किया गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network
घूरना थाना क्षेत्र में पुलिस ने 176 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को पकड़ा है. यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा पर की गई है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
नरपतगंज (अररिया) : भारत-नेपाल सीमा से सटे घूरना थाना क्षेत्र में पुलिस ने 176 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया.
आपके शहर में
पथराहा रोड कब्रिस्तान के पास पकड़े गये
जानकारी के अनुसार दोनों तस्कर एक बाइक पर नेपाली शराब लादकर नेपाल से बॉर्डर के रास्ते सुपौल जिले की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस टीम ने घूरना थाना क्षेत्र में बॉर्डर से सटे पथराहा रोड स्थित कब्रिस्तान के पास बाइक को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान 176 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई.
इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बाइक सहित शराब जब्त कर ली. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के टेकना निवासी राजू पासवान, पिता ललित पासवान और गोनहा निवासी नीतीश कुमार, पिता भुवनेश्वर पासवान के रूप में हुई है.
पूछताछ के बाद भेजे गये जेल
थाने में पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी. घूरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है. पुलिस सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी पर निगरानी बढ़ाकर लगातार कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए