प्रभात खबर कार्यालय के पास हफ्तों से नहीं उठा कचरा, डस्टबिन ओवरफ्लो होने से लोगों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

अररिया प्रभात खबर कार्यालय के समीप कचरे का अंबार | Prabhat Khabar Network

अररिया नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है, जहां मुख्य इलाकों में भी कचरा उठाने का काम नहीं हो रहा. डस्टबिन ओवरफ्लो होने और सड़कों पर कचरा फैलने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय लोग प्रशासन से नियमित सफाई की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Araria Nagar Parishad: अररिया नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई, जब शहर के प्रमुख इलाके में स्थित प्रभात खबर कार्यालय के पास लगा डस्टबिन कई सप्ताह से कचरे से भरा मिला. डस्टबिन के आसपास भी कचरे का ढेर जमा है, लेकिन नगर परिषद की ओर से नियमित सफाई या कचरा उठाव नहीं किया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

डस्टबिन के बाहर तक फैला कचरा

स्थानीय लोगों के अनुसार डस्टबिन के अंदर जगह नहीं बची है, जिससे पॉलीथिन, प्लास्टिक, थर्मोकोल और घरेलू कचरा बाहर तक फैल गया है. बरसात के मौसम में सड़ रहे कचरे से पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों के साथ आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा

लोगों का कहना है कि लंबे समय से कचरा नहीं उठाए जाने के कारण मच्छर और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है. बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है. स्थानीय नागरिकों ने इसे जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला बताया है.

स्वच्छ भारत के दावों पर उठे सवाल

Araria Nagar Parishad: डस्टबिन पर "नगर परिषद अररिया" और "स्वच्छ भारत" अंकित है, लेकिन मौके की स्थिति इन दावों के विपरीत दिखाई दे रही है. लोगों का कहना है कि यदि शहर के मुख्य इलाके में सफाई की यह स्थिति है तो अन्य वार्डों की व्यवस्था का सहज अनुमान लगाया जा सकता है.

नियमित सफाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन से पूरे शहर में डस्टबिनों की नियमित सफाई और समय पर कचरा उठाव सुनिश्चित करने की मांग की है. लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

ALSO READ: सावधान! आपका बैंक खाता भी बन सकता है म्यूल अकाउंट, अररिया में 5 खाताधारकों पर केस दर्ज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन