कुर्साकांटा थाना के आगे लगा कीचड़ राहगीरों की बड़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
कुर्साकांटा थाना के आगे लगा कीचड़ राहगीरों की बड़ी परेशानी

कुर्साकांटा थाना के आगे लगा कीचड़ व जब्त हाईवा

कुर्साकांटा थाना के सामने सड़क पर पसरा कीचड़ प्रखंड व अंचल कार्यालय आने-जाने वाले लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है. निर्माण कार्य की मिट्टी और लगातार बारिश ने स्थिति बदतर कर दी है.

विज्ञापन

अररिया : कुर्साकांटा थाना के सामने सड़क पर फैला कीचड़ प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय और थाना आने-जाने वाले लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है. बारिश के कारण सड़क पर जमा कीचड़ से राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

निर्माण कार्य की मिट्टी से बढ़ी समस्या

जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय भवन के निर्माण कार्य से निकली मिट्टी थाना के सामने सड़क किनारे जमा कर दी गई थी. लगातार बारिश होने से यही मिट्टी कीचड़ में बदल गई. इससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है.

जब्त हाईवा और कीचड़ से रास्ता हुआ संकरा

सड़क के एक ओर जब्त हाईवा खड़ी है, जबकि दूसरी ओर कीचड़ फैला हुआ है. ऐसे में प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय और थाना आने वाले लोगों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इसी मार्ग से बीडीओ, सीओ समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी प्रतिदिन गुजरते हैं.

इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य की मिट्टी सड़क किनारे रखी गई थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण वह कीचड़ में बदल गई है. उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानी को देखते हुए जल्द ही सड़क से मिट्टी हटवा दी जाएगी.

और पढ़ें : टीबी मुक्त भारत अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लक्ष्य के अनुरूप कार्य में लाएं तेजी : डीएम


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन