14 को मनेगी बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 31 Mar 2026 8:04 PM
कार्यक्रमों की रूप रेखा पर बैठक में मौजूद लोगों ने रखे अपने विचार
फारबिसगंज. आंबेडकर भारतीय समाज ने संस्था के संरक्षक विद्यानंद पासवान की अध्यक्षता व संस्थापक अध्यक्ष सूरज कुमार सोनू के संचालन में शहर के जेपी सभा भवन के परिसर में बैठक की. आगामी 14 अप्रैल को बाबा भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा पर बैठक में मौजूद लोगों ने अपने महत्वपूर्ण विचारों व सुझावों को रखा. बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती समारोहपूर्वक मनायी जायेगी. इस दिन शहर के द्विजदेनी मैदान से सुबह 09 बजे भीम रथ यात्रा निकाली जायेगी, जो शहर के पटेल चौक, सदर रोड, पोस्ट ऑफिस चौक का भ्रमण करते हुए गोढियारे स्थित डॉ भीम राव आंबेडकर चौक पर पहुंचेगी. यहां बाबा साहेब की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सभा में परिवर्तित हो जायेगी. मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर प्रसाद साह, समाजसेवी वाहिद अंसारी, अशोक राम, सेवानिवृत राजस्व अधिकारी कृत्यानंद राम, नरेंद्र राणा, शीला शर्मा, सगीर अंसारी, गोविंद मल्लिक, मनोज मरीक, संजय मरीक, भीम मरीक, गुड्डू मरीक, कन्हैया मरीक, दिलीप मरीक सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










