अररिया कॉलेज ने मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस

Updated:
विज्ञापन
अररिया कॉलेज ने मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस

अररिया कॉलेज अररिया में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया. इसमें अररिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक पाठक के द्वारा सभी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

अररिया. अररिया कॉलेज अररिया में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया. इसमें अररिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक पाठक के द्वारा सभी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. विद्यार्थियों को उनकी दिनचर्या सुधारने के लिए प्रेरित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में अररिया सदर अस्पताल के डॉ अखिलेश सिंह ने रक्तदान विषय पर विशेष विद्यार्थियों के बीच चर्चा की. अररिया कॉलेज सेहत केंद्र के पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार सिन्हा के द्वारा सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गयी. प्रत्येक विद्यार्थी स्वयं के साथ किसी अन्य एक विद्यार्थी का गुटके की लत छुड़ाने का काम करेंगे व सभी विद्यार्थी एक-दूसरे को गुटखा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे. कार्यक्रम का संचालन डॉ नीतू कुमारी के द्वारा किया गया. मौके पर आयोजन डॉ सुलोचना कुमारी, डॉ अलका कुमारी, डॉ राजेश मोहन, डॉ शम्स तबरेज, डॉ संदेश यादव, मो जुनेद हुस्सेन, कन्हैया कुमार मिश्रा, सुमित कुमार व कॉलेज के छात्र छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन