बाइक चोरी को लेकर थाने में दिया आवेदन
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 26 Aug 2025 8:06 PM
मुख्यालय स्थित हाइस्कूल के समीप से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली. पीड़ित बाइक मलिक ने काफी खोजबीन किया
नरपतगंज. मुख्यालय स्थित हाइस्कूल के समीप से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली. पीड़ित बाइक मलिक ने काफी खोजबीन किया, लेकिन सुराग नहीं मिलने पर नरपतगंज थाना पहुंच अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया. आवेदन में पीड़ित बाइक मलिक पोसदाहा वार्ड 07 निवासी हीरानंद सादा ने बताया कि बाइक संख्या बी 38 एबी 3198 से नरपतगंज बाजार गये थे. जहां पर हाइस्कूल के समीप अपना बाइक लगाकर नरपतगंज हाट गये. इसी दौरान बाइक चोरी कर ली गई. प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि पीड़ित बाइक मालिक के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही उद्भेदन कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










