पिस्टल, कट्टा व गोली के साथ युवक गिरफ्तार

Published by : RAHUL KUMAR SINGH Updated At : 21 Feb 2026 7:52 PM

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन

परवाहा. रानीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार की देर रात्रि करीब 01:30 बजे काली मंदिर चौक से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर रानीगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि गश्ती में भ्रमणशील थे. इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली एक युवक बैग में अवैध हथियार लेकर बारात जाने वाला है. जो किसी गाड़ी का इंतजार काली मंदिर चौक पर कर रहा है. सूचना मिलते ही गश्ती में शामिल पुलिस बल के साथ जैसे ही रानीगंज काली मंदिर चौक पहुंचकर बैग लिए व्यक्ति की तलाशी ली. एक व्यक्ति बैग लिए पुलिस बल को देखकर भागने लगे. जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पकड़ाया युवक बेलगच्छी वार्ड संख्या 01 निवासी जीतू कुमार पिता शिवनारायण चौहान है. गिरप्तार युवक के पास से पुलिस ने 01 पिस्टल, 02 कारतूस, 01 कट्टा व एक खोखा बरामद किया है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपित को जरूरी कार्रवाई के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
RAHUL KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAHUL KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन