पुल निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की घटिया निर्माण कार्य पर लगाने की मांग

विज्ञापन

41-प्रतिनिधि,कुर्साकांटाप्रखंड क्षेत्र के सुंदरी से बलचंदा जाने वाली सड़क पर नाबार्ड से 03 करोड़ 23 लाख चार हजार 212 की राशि से 38.72 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा है. पुल निर्माण का कार्य कोमल कंस्ट्रक्शन अररिया के जिम्मे है. ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण में जहां गुणवत्ता पूर्ण कार्य के इतर लोकल बालू के साथ 08 एमएम, 10 एमएम सरिया का उपयोग किया जा रहा है. ग्रामीणों की मानें तो पुल निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर जब ग्रामीण निर्माण कार्य में लगे मजदूर से शिकायत किया जाता है तो ग्रामीणों की बातों को नजर अंदाज करते हुए निर्माण कार्य बदस्तूर जारी रहता है. इधर निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा. ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य को जारी मानक के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने की मांग की है. कनीय अभियंता मृत्युंजय कुमार से जब पुल निर्माण में अनियमितता बरते जाने को लेकर पूछने पर बताया कि जानकारी मिली है. पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के साथ इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी जा रही है.

—-

एपीएल सीजन तीन का ग्रैंड फिनाले आज

अररिया. अररिया प्रीमियर लीग सीजन तीन का ग्रैंड फिनाले शनिवार को दोपहर नेताजी सुभाष स्टेडियम, अररिया में खेला गया. यह मुकाबला जोकीहाट सुपर किंग्स बनाम टिंकू 11 अररिया के बीच होगा. यह फिनाले एपीएल के संस्थापक मरहूम शारिम अकरम की याद में आयोजित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन