पलासी थाना से पुलिस अभिरक्षा से आरोपित फरार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 01 Apr 2026 7:05 PM
बुधवार की सुबह शौचालय ले जाने के दौरान हाे गया फरार
पलासी. पलासी थाना पुलिस ने मंगलवार रात गुप्त सूचना के आधार पर डेहटी भाग वार्ड संख्या 11 से एक घर से 06 बोतल कफ सिरप बरामद किया था. इस क्रम में एक नकीब उर्फ बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया था. बुधवार की सुबह शौचालय ले जाने के दौरान अभिरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को चकमा देकर वह भागने में सफल रहा. इस मामले में अवर निरीक्षक सियाराम महतो व ओडी ड्यूटी में तैनात पुअनि जयनारायण प्रसाद के बयान पर पलासी थाने में दो अलग-अलग नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
बोले थानाध्यक्ष
मामले में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि फरार कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










