सड़क दुर्घटना में युवक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

-11-प्रतिनिधि, कुर्साकांटा/सिकटी सिकटी प्रखंड के ठेंगापुर के जागीर पिपरा वार्ड संख्या 11 निवासी शिवानंद राय का 35 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार राय सड़क दुर्घटना में रविवार की संध्या मौत हो गयी. रविवार की संध्या सौरगांव से किसी कार्य से पंकज कुमार राय अपनी बाइक से खवासपुर की ओर जा रहा था. खवासपुर से पहले ही सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. घायल अवस्था में राहगीरों ने पूर्व मुखिया मनोज सिंह आनंद को जानकारी दी. जानकारी मिलते ही ननिहाल से परिजन घटना स्थल पहुंचे. जहां से उसे लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया ले जाने के क्रम में ही रास्ते में मौत हो गयी. मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों सदर अस्पताल पहुंचे. हालांकि सड़क हादसा कैसे हुआ किसी वाहन से हुई या फिर किसी अन्य कारण से यह पता नहीं चल सका है. हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही सांसद प्रदीप कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी. मृतक के पिता जागीर पिपरा निवासी शिवानंद राय ने बताया कि मृतक पंकज बचपन से ही अपने नाना के घर पूर्व मुखिया मनोज सिंह आनंद के घर रहता था. 15-20 दिन पूर्व घर आया था. उसकी शादी भी दो वर्ष पूर्व हुई है. साढ़े तीन माह का एक पुत्र है. शव जागीर पिपरा पहुंचते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. वहीं मृतक की मां व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन