ePaper

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन बसता है : प्रधानाचार्य

Updated at : 07 Apr 2025 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन बसता है : प्रधानाचार्य

वाइएनपी डिग्री कॉलेज रानीगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई प्रथम द्वितीय व तृतीय के तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

वाइएनपी डिग्री कॉलेज में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस परवाहा. वाइएनपी डिग्री कॉलेज रानीगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई प्रथम द्वितीय व तृतीय के तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया. इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकाली. महाविद्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार आलोक ने की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन बसता है. सहायक प्रधानाचार्य डॉ नूतन आलोक ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाता है. डॉ नूतन ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. भूषण कुमार यादव ने कहा कि स्वयं सेवकों का दायित्व है कि मलिन बस्तियों में जाकर स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए लोगों को जागरूक करें. कार्यक्रम में प्रो बुद्धिनाथ सिंह, प्रो योगेंद्र यादव, प्रो सुभाष चंद्र सिंह, प्रधान सहायक रीतेश राज, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन