ePaper

भिखमंगा का वेश बना कर बच्चों का अपहरण करने वाले गिरोह का हुआ खुलासा.

Updated at : 03 Feb 2026 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
भिखमंगा का वेश बना कर बच्चों का अपहरण करने वाले गिरोह का हुआ खुलासा.

जिससे आरएस थाना में पुछ-ताछ के बाद गिरफ्तार व्यक्ति को बसमतिया पुलिस अपने साथ ले गयी

विज्ञापन

बच्चे का अपहरण कर बंगाल ले जाने की थी तैयारी,

पुलिस की सक्रियता से रजोखर से पुलिस ने कर लिया बरामद.

साइकिल पर बैठाकर बसमतिया से सुपौल उसके बाद अररिया का रजोखर लेकर आया था आरोपी.

दिव्ययांग बच्चे को बहार भेजने की थी तैयारी, उससे भिख मंगवाना अथवा शरीर के अंग बिक्री करने की थी योजना, पुलिस कर रही है जांच.

अररियाबसमतिया बाजार से 31 जनवरी को लापता दिव्यांग किशोर की बरामदगी बसमतिया निवासी सुशील कुमार उर्फ प्रेम के सक्रियता व बसमतिया पुलिस की तत्परता से मंगलवार को अररिया आरएस थाना क्षेत्र के रजोखर वार्ड संख्या 03 से की गयी है. इस बरामदगी में बसमतिया पुलिस को अररिया आरएस पुलिस का भी सहयोग लेना पड़ा. दिव्ययांग किशोर की लापता होने को लेकर बच्चे के पिता राजेश साह ने बसमतिया थाना में आवेदन देकर बच्चे की सकुशल बरामदगी को लेकर गुहार लगायी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार व गुप्त सूचना के आधार पर आरएस थाना पुलिस के सहयोग से बसमतिया पुलिस ने रजोखर वार्ड संख्या तीन में छापेमारी दिव्ययांग किशोर को सकुशल बरामद करते हुए मौके से रजोखर वार्ड संख्या तीन निवासी मुजाफिर आलम उर्फ मिठ्ठु भाट पिता मो सबील को गिरफ्तार किया गया. जिससे आरएस थाना में पुछ-ताछ के बाद गिरफ्तार व्यक्ति को बसमतिया पुलिस अपने साथ ले गयी.

———————————-

सागर को पहले ले जाया गया था सुपौल जिले के परमानंदपुर का पलार टोला.

मामले में बसमतिया के मुखिया प्रत्याशी सुशील कुमार उर्फ प्रेम ने बताया कि 31 जनवरी 2026 को बसमतिया निवासी 16 वर्षीय सागर कुमार जो कि मानसिक रूप से कमजोर है को एक भिखारी द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाकर बसमतिया से सुपौल जिले के परमानंदपुर पलार के भाग टोला ले गया जहां पर भिखारी का गिरोह काम करता है. इसके बाद जब बसमतिया निवासी सुशील कुमार उर्फ प्रेम के नेतृत्व में किशोर के परिजनों व ग्रामीणों ने बसमतिया थाना अध्यक्ष सुनील कुमार को मामले की जानकारी दी तो वे एक्टिव हुए व सुपौल जिले के परामनंदपुर के पलार के भाग टोला में छापामारी किया, जहां पर पता चला कि बच्चे को लेकर गिरोह के सदस्य अररिया आरएस थाना क्षेत्र के रजोखर चले गये हैं, जहां से बच्चे को बंगाल भेजने की तैयारी थी. लेकिन बसमतिया थाना अध्यक्ष सुनील कुमार व स्थानीय सुशील कुमार उर्फ प्रेम, ललटू ठाकुर, रमोद, मन्नू गोस्वामी, बिनोद साह व प्रियांशु भगत सहित अन्य ने पुलिस की मदद की तो बच्चे को अररिया आरएस के रजोखर से बरामद कर लिया गया.

————————————–

20 रुपये में सागर को फुसलाकर साइकिल से ले गया था मुजाफिर

गिरफ्तार आरोपी मुजाफिर आलम उर्फ मिठ्ठु भाट ने बताया कि वे 20 रुपये देकर सागर कुमार को अपने साथ चलने का लालच दिया. 20 रुपये लेने के बाद बच्चे को अपने साइकिल पर बैठाया व बच्चे को लेकर सुपौल जिले के परामनंदपुर के पलार के भाग टोला ले गया. अपहत सागर कुमार की माने तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी किया है व मनाने का भी पूरा प्रयास किया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बच्चे को बंगाल ले जाता व उसे बेच देता

——————

बसमतिया पुलिस की सक्रियता की हो रही तारीफ

आज के दौर में जहां थाना में लापता आवेदनों को नजरअंदाज करने की नीति अपनायी जा रही है, लेकिन वहीं बसमतिया थाना अध्यक्ष सुनील कुमार से जब सुशील कुमार उर्फ प्रेम मिले तो उन्होंने फौरी कार्रवाई की व आज बच्चे की सकुशल बरामदगी हीं नहीं हुई बल्कि एक संगठित गिरोह का भी उद्भेदन होने की उम्मीद जगी है. हालांकि उनके इस कार्यशैली की बसमतिया में तारीफ हो रही है. बसमतिया के अपर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार व अररिया आरएस के जेएसआइ सुमित कुमार भी अच्छा योगदान रहा.

———————–

2014 में हुआ था भिख मांगने वाले गिरोह का खुलासा.

मुजाफिर आलम बसमतिया में रह कर मस्जिद के लिए चंदा मांगने के अलावा भीख मांगता था, लेकिन इस आड़ में बच्चों की चोरी की घटना को भी अंजाम देता था. यह जानकारी हैरत में डालने वाली है. 05 मार्च 2014 को एक गिरोह का खुलासा हुआ था, जिसमें किशनगंज के रूईधासा मैदान में नि:शक्तों से भीख मंगवाने वाले गिरोह को खुलासा हुआ था. गिरोह के दो सदस्य अररिया जिले के निवासी थे. जिनका नाम मो कलाम व मो अंजुम था.

——————–

हमें जैसे हीं जानकारी मिली हमने बसमतिया थाना अध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया, इसके बाद बच्चे की बरामदगी संभव हो पायी. बच्चे की बरामदगी में स्थानीय ग्रामीणों के अलावा सीसीटीवी फुटेज का भी सहयोग मिला है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, गिरोह के अन्य सदस्यों की भी जानकारी एकत्रित की जा रही है. इसके बाद आखिर बच्चे के साथ क्या होता, इसकी भी जानकारी ली जायेगी व गिरोह का पूरी तरह से उद्भेदन कर दोषियों को सख्त सजा दिलायी जायेगी.

जितेंद्र कुमार, एसपी अररियर

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन