ePaper

आग से एक दर्जन लोगों के घर जले

Updated at : 09 May 2024 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
आग से एक दर्जन लोगों के घर जले

10 लाख की संपत्ति का नुकसान

विज्ञापन

जोकीहाट. प्रखंड के महलगांव पंचायत के वार्ड संख्या 09 बोड़ैल गांव में आग लगने से सरपंच सहित एक दर्जन लोगों के घर बुधवार को जल गये. अगलगी की घटना में बड़ी मात्रा में मक्का, फर्नीचर, कपड़े, जेवरात, नकदी सहित अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गये. इस घटना में लगभग दस लाख की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. अगलगी पीड़ितों ने दुश्मनी से किसी ने घर में आग लगा देने की आशंका जताई है. हालांकि थाना में किसी के खिलाफ आवेदन नहीं दिया गया है. घटना की खबर मिलते ही हल्का कर्मचारी अबरारूल होदा घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. अगलगी पीड़ितों की सूची बनाकर अंचल कार्यालय को सौंप दिया है. घटना के संबंध में अगलगी पीड़ितों ने बताया कि देर रात अचानक आग की लपटें उठी. देखते हीं देखते सभी घरों को चपेट में ले लिया. जिससे तैयार मक्का किसानों के घर में जलकर राख हो गया. अगलगी पीड़ितों में सरपंच सिरबल विश्वास, राजकुमार विश्वास, सुशील कुमार, झवक लाल, घनश्याम, सुरेश विश्वास, विकेश, नागेश्वर, संजय, लालू व रोहित कुमार शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन