चार किलो गांजा जब्त, एक धराया
फारबिसगंज : फारबिसगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र की खैरखां पंचायत के मधुबनी गांव वार्ड संख्या सात में एक व्यक्ति के घर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार किलो गांजा को जब्त करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया. गांजा के साथ गिरफ्तार युवक युवक का नाम मो रकीब पिता मो इसराईल मधुबनी वार्ड […]
उन्होंने बताया कि जब गुरुवार को छापेमारी की गयी तो गिरफ्तार युवक के घर से तीन बड़े काली पन्नी में बांध कर एक प्लास्टिक के बोरे में रखा लगभग चार किलो गांजा को बरामद किया. इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष श्री साहा के अलावा अनि पीबी मिश्रा, राकेश कुमार, टाइगर मोबाइल जवान रोहित कुमार, संजय कुमार, नवीन कुमार, अरविंद कुमार सहित अन्य शामिल थे. थानाध्यक्ष श्री साहा ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेजा जा रहा है. इधर गिरफ्तार युवक ने बताया कि वे बेगुनाह हैं उन्हें पता नहीं उनके घर के समीप गांजा कहां से और कैसे आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










