न्यायिक दंडाधिकारी के आवास का ग्रील तोड़ लाखों की चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
न्यायिक दंडाधिकारी के घर जाने के बाद घटी वारदात अररिया : नगर थाना के ठीक सामने न्यायिक दंडाधिकारियों के आवासीय परिसर में रह रहे न्यायिक दंडाधिकारी आरके पांडेय के आवास में सोमवार की रात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. जानकारी अनुसार न्यायिक दंडाधिकारी श्री पांडे अपने परिवार के साथ अपने घर […]
विज्ञापन
न्यायिक दंडाधिकारी के घर जाने के बाद घटी वारदात
अररिया : नगर थाना के ठीक सामने न्यायिक दंडाधिकारियों के आवासीय परिसर में रह रहे न्यायिक दंडाधिकारी आरके पांडेय के आवास में सोमवार की रात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. जानकारी अनुसार न्यायिक दंडाधिकारी श्री पांडे अपने परिवार के साथ अपने घर उत्तर प्रदेश के देवरिया गये हुए थे.
मंगलवार के अपराह्न जब वे सपरिवार लौटे तो देखा कि घर के पिछवाड़े का ग्रील टूटा हुआ है. घर जाने पर पता चला कि घर में रखा जेवरात व बेशकीमती अन्य सामान चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है. इस बाबत न्यायिक दंडाधिकारी ने नगर थाना में आवेदन दिया गया है दिये गये आवेदन में कहा गया है कि आवास के पिछले दरवाजे को तोड़ कर घर में प्रवेश कर गया. घर में रखे कपड़ा, जेवरात की चोरी होने का उल्लेख आवेदन में कहा गया है.
इधर चोरी की घटना को लेकर शहर में चरचा का बाजार गरम है कि जब न्यायिक पदाधिकारी का आवासीय परिसर भी अब सुरक्षित नहीं रहा है तो और लोगों की सुरक्षा कैसे होगी. इधर नगर थानाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










