आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
फारबिसगंज : रविवार को शहर के द्विजदेनी उच्च विद्यालय के समीप दो गुट के बीच हुए मारपीट के बाद सोमवार को शहर में किये गये प्रदर्शन के दौरान पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार लोगों में नीशू सिंह, कन्हैया गोस्वामी, शुभंकर दास, अमित कुमार, भास्कर कुमार विश्वास, गंगा […]
फारबिसगंज : रविवार को शहर के द्विजदेनी उच्च विद्यालय के समीप दो गुट के बीच हुए मारपीट के बाद सोमवार को शहर में किये गये प्रदर्शन के दौरान पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार लोगों में नीशू सिंह, कन्हैया गोस्वामी, शुभंकर दास, अमित कुमार, भास्कर कुमार विश्वास, गंगा कुमार ठाकुर, दीपक कुमार, धीरज साह शामिल हैं. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान उक्त प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसे थाना कांड संख्या 244/17 में न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










