दो दर्जन घर जले, लाखों की क्षति

Updated:
विज्ञापन

अगलगी में कपड़ा, बरतन, नकदी, थ्रेसर, पंपसेट, अनाज सहित लगभग 30 लाख की संपत्ति के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. ताराबाड़ी : अररिया प्रखंड के जमुआ पंचायत अंतर्गत पश्चिम पार मुसलिम टोला वार्ड दो में बुधवार को अचानक आग लगने से 25 घर जल कर राख हो गये. आग इतनी भयावह थी कि […]

विज्ञापन

अगलगी में कपड़ा, बरतन, नकदी, थ्रेसर, पंपसेट, अनाज सहित लगभग 30 लाख की संपत्ति के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है.

ताराबाड़ी : अररिया प्रखंड के जमुआ पंचायत अंतर्गत पश्चिम पार मुसलिम टोला वार्ड दो में बुधवार को अचानक आग लगने से 25 घर जल कर राख हो गये. आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते दो दर्जन घरों को आग ने अपने आगोश में ले लिया. किसी तरह ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. हालांकि सूचना पर अररिया जिला मुख्यालय से दमकल भी पहुंचा.
लेकिन जब तक दमकल पहुंचता तब तक सब कुछ राख हो चुका था. इस अगलगी में कपड़ा, बरतन, नगदी, थ्रेसर, पंपसेट, अनाज सहित लगभग 30 लाख की संपत्ति के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. इधर अगलगी की सूचना पर ताराबाड़ी थानाध्य्क्ष प्रभाकर भारती भी सदल बल पहुंचे व आग बुझाने में लोगों की मदद की. जानकारी के अनुसार जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए रखे गये मोहम्मद कफील का एक लाख नगद भी आग के भेंट चढ़ गया.
वहीं फूल महोम्मद का नगदी 50 हजार व दो दिन पहले पंजाब से मजदूरी कमा कर लौटे शमशाद का 25 हजार नकद भी आग की भेंट चढ़ गया. लगभग आधा दर्जन पीड़ितों का नगदी जल कर राख हो गया. आग की लपेट इतनी तेज थी कि किसी को भी कुछ घर से निकालने का मौका नहीं मिला. इधर पीड़ितों में मोहम्मद सलामत आलम, फूल महोम्मद, आबिद, कफील, तबरेज, स्मसाद, तैय्यब, महबूब, मुमताज, उर्फन, हरीश, तफेजुल, एहसान, मदीना, आदि शामिल हैं. इधर हल्का कर्मचारी पवन पंडित ने घटना स्थल पर पहुंचकर अग्निपीड़ितों का मुआयना किया. उन्होंने जल्द ही सरकारी राहत सामग्री देने की बात कही. घटना की सूचना पर जिला पार्षद आकाश राज, कांग्रेसी नेता प्रमोद झा, मुखिया लक्ष्मी देवी, झबरू मंडल आदि लोगों ने जिला प्रशासन से अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री अविलंब उपलब्ध कराने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन