पूर्णिया से चोरी गया ट्रक किसनगंज में बरामद
अररिया : बीते 30 जनवरी को एनएच 57 पर स्थित महावीर चौक रामपुर के समीप से चोरी हुआ 31 टन गेहूं लदा ट्रक संख्या बीआर 11 एल 2227 किशनगंज जिले के बहादुरगंज के समीप लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया है. ट्रक चोरी हो जाने को लेकर ट्रक मालिक सह चालक संजीव कुमार ने […]
अररिया : बीते 30 जनवरी को एनएच 57 पर स्थित महावीर चौक रामपुर के समीप से चोरी हुआ 31 टन गेहूं लदा ट्रक संख्या बीआर 11 एल 2227 किशनगंज जिले के बहादुरगंज के समीप लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया है. ट्रक चोरी हो जाने को लेकर ट्रक मालिक सह चालक संजीव कुमार ने नगर थाना में कांड दर्ज कराया था. इसमें कहा गया था कि पूर्णिया काली ट्रेडर्स से गेहूं लेकर जोगबनी-मीरगंज के लिए चला था. एनएच 57 के रामपुर महावीर चौक पर ट्रक लगाया.
खाना खा कर लौटने पर ट्रक गायब था. गायब ट्रक किशनगंज जिला के बहादुरगंज के समीप लावारिस हालत में गुरुवार को मिल गया. लेकिन ट्रक पर लोड गेहूं नहीं था. जानकारी देते हुए नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष किंग कुंदन ने बताया कि ट्रक लाने के लिए एक पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है. अनुसंधान चल रहा है. ट्रक चोरी हुआ था या फिर साजिश के तहत ऐसा किया गया था. इसका खुलासा बहुत जल्द कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










