अररिया में दो नेताओं की हुयी हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे भाकपा (माले) कार्यकर्ता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2017 7:51 PM

विज्ञापन

अररिया : बिहार के अररिया के भरगामा में बीते दिनों दो माले नेताओं की हुयी हत्या के विराध में आज भाकपा माले के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी चक्का जाम के तहत सड़क जाम किया. सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया में जमकर प्रदर्शन किया और हत्याकांड में शामिल लोगों की गिरफ्तारी न होने पर बिहार […]

विज्ञापन

अररिया : बिहार के अररिया के भरगामा में बीते दिनों दो माले नेताओं की हुयी हत्या के विराध में आज भाकपा माले के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी चक्का जाम के तहत सड़क जाम किया. सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया में जमकर प्रदर्शन किया और हत्याकांड में शामिल लोगों की गिरफ्तारी न होने पर बिहार सरकार विरोधी नारे भी लगाये.

मालेकेस्थानीयनेताओं ने इस हत्याकांड में नरपतगंज के राजद विधायक अनिल यादव पर जातीय गोलबंदी के लिए साजिश में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाये.उल्लेखनीय है कि अररिया में मछली मारने के दौरान उत्पन्न विवाद के बाद दो माले नेताओं की हत्या कर दी गयी थी. हत्या के विरोध में पार्टी बुधवार को राज्य भर में प्रदर्शन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन