यत्र-तत्र मेडिकल कचरा फेंकने पर होगी कार्रवाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
निर्देश . मेडिकल कचरा निष्पादन के लिए करायें निबंधन मेडिकल कचरा के निष्पादन के लिए कार्यपालक पदाधिकारी ने कॉमन फैसिलिटी सेंटर से निबंधन कराने का निर्देश दिया है. अररिया : बायो मेडिकल वेस्ट शहर की बड़ी समस्या बन कर सामने आ रही है. हॉस्पिटल वेस्ट का सही प्रकार से निराकरण होना आवश्यक है, नहीं तो […]
विज्ञापन
निर्देश . मेडिकल कचरा निष्पादन के लिए करायें निबंधन
मेडिकल कचरा के निष्पादन के लिए कार्यपालक पदाधिकारी ने कॉमन फैसिलिटी सेंटर से निबंधन कराने का निर्देश दिया है.
अररिया : बायो मेडिकल वेस्ट शहर की बड़ी समस्या बन कर सामने आ रही है. हॉस्पिटल वेस्ट का सही प्रकार से निराकरण होना आवश्यक है, नहीं तो यह कई प्रकार के संक्रामक और असंक्रामक रोग फैला सकते हैं, जिससे अस्पताल के कर्मियों को, रोगियों को और पूरे समाज को नुकसान होता है. आज शहर में प्राइवेट नर्सिंग होम, पैथोलेब, निजी क्लिनिक की बाढ़ सी आ गयी है, जिससे अनुमानत: प्रति अस्पताल, प्रति क्लिनिक 600 ग्राम प्रतिदिन मेडिकल कूड़ा पाया जाता है.
अगर कहीं पर 100 बेड का अस्पताल है तो वहां से प्रति दिन एक से दो क्विंटल मेडिकल कचरा उत्पन्न होता है. डब्लूएचओ से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार ऐसी परिस्थिति में करीब पांच से दस प्रतिशत मेडिकल वेस्ट घातक और संक्रामक होता है, जिससे लोगों को जानलेवा बीमारियों तक का सामना करना पड़ रहा है. इस गंभीर विषय पर बिहार स्टेट प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा 22 दिसंबर को प्रमंडलीय स्तर पर इससे बचाव और कार्रवाई को लेकर पूर्णिया में एक बैठक का आयोजन भी गत 22 दिसंबर किया गया था, जिसमें सभी नगर निकायों से आये कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया है.
निबंधन किया जायेगा रद्द
बिहार स्टेट प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा कार्यपालक पदाधिकारियों के बीच आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में दिये गये निर्देश के संदर्भ में कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के अनुसार जितने भी अस्पताल, लैब, नर्सिंग होम, नीजि क्लिनिक हैं वे अपने मेडिकल वेस्ट का निष्पादन के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर भागलपुर से अपना निबंधन करवा लें. इसके बाद नप से इसके लिए अनुज्ञप्ति लेना भी सुनिश्चित करें.
अन्यथा उनके विरुद्ध नगर परिषद के ईओ बिहार स्टेट प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को प्रतिवेदन भेजे. जिसके आलोक में संबंधित लैब, नर्सिंग होम या अस्पताल आदि के निबंधन को रद्द करने की अनुशंसा की जायेगी.
मेडिकल कचरा से पैदा हो रहा है संक्रमण का खतरा
मेडिकल वेस्ट संक्रमण बढ़ाता है
शहर में अस्पताल, लैब या प्राइवेट क्लिनिक से प्रतिदिन इकट्ठा हो रहा मेडिकल वेस्ट आम कचरा के साथ मिलने के कारण संक्रमण की संभावना को बढ़ाता है.
मेडिकल वेस्ट के निष्पादन के लिए बिहार के भागलपुर, मुजफ्फरपुर व पटना में फैसिलिटी सेंटर बनाये गये हैं, जहां उन कचरों को बायोमेडिकल प्लांट के तहत निष्पादित किया जाता है. जहां से भी मेडिकल वेस्ट उत्पन्न होता है वे भागलपुर के फेंसीलिटी सेंटर में अपना निबंधन करा लें. अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई होना तय है.
भवेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










