निश्चय यात्रा का तीसरा चरण : नीतीश के हेलीकॉप्टर नहीं देखने का ग्रामीणों को सताता रहेगा मलाल
अररिया : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को निश्चय यात्रा के तीसरे चरण के पहले दिन अररिया पहुंचे. तकरीबन साढ़े दस बजे सूबे के मुखिया रामपुर कोदरकट्टी पहुंचे. उनके आगमन को लेकर ग्रामीणों का उत्साह चरम पर था, लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में हुई तब्दीली के कारण ग्रामीणों को हेलीकॉप्टर नहीं देखने का मलाल […]
अररिया : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को निश्चय यात्रा के तीसरे चरण के पहले दिन अररिया पहुंचे. तकरीबन साढ़े दस बजे सूबे के मुखिया रामपुर कोदरकट्टी पहुंचे. उनके आगमन को लेकर ग्रामीणों का उत्साह चरम पर था, लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में हुई तब्दीली के कारण ग्रामीणों को हेलीकॉप्टर नहीं देखने का मलाल सालता रहा. हेलीकॉप्टर के लिए बनाये गये हेलीपैड के पास ग्रामीण सूबे के मुखिया के दर्शन के लिए बेसब्र दिखे. कार्यक्रम में तब्दीली होने के कारण सबके अरमानों पर पानी फिर गया.
जानकारी अनुसार, सीएम का आगमन हवाई मार्ग से रामपुर कोदरकट्टी में होना था. प्रशासन द्वारा गांव में ही एक हैलीपेड का निर्माण भी कराया गया था. लेकिन सारी तैयारी धरी की धरी रह गयी. सीएम पूर्णिया से सड़क मार्ग से ही रामपुर कोदरकट्टी वार्ड संख्या 12 पहुंचे. जहां मौजूद पुलिस दस्ते ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद उन्होंने रामायण ग्रामीण महिला संगठन के जीविका दीदी के साथ सीधा संवाद कर अपनी बातों को रखा. इधर उनके दरश के लिए खड़े गांव के लोगों को सीएम को नहीं देखने का मलाल भी सालता रहा. वार्ड संख्या 10 के किशन लाल मंडल, सुबोध मंडल के चैहरे पर गांव में हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाने व उसे नहीं देखने का गम साफ झलक रहा था.
रातभर चलता रहा हेलीपैड के निर्माण का कार्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










