आधे घंटे तक महादलित टोला में एक-एक कर जलते रहे घर

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में शुक्रवार को एक युवक की हुई हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश बढ़ने लगा है. शनिवार को महादलित टोला के लगभग एक दर्जन से अधिक घर अगलगी के शिकार हो गये. घर में आग किसने लगायी. इसकी जांच हो रही है. लेकिन पीड़ित परिवारों की माने तो शुक्रवार […]

विज्ञापन

रानीगंज : क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में शुक्रवार को एक युवक की हुई हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश बढ़ने लगा है. शनिवार को महादलित टोला के लगभग एक दर्जन से अधिक घर अगलगी के शिकार हो गये. घर में आग किसने लगायी. इसकी जांच हो रही है. लेकिन पीड़ित परिवारों की माने तो शुक्रवार की घटना से आक्रोशित लोगों ने मजमा बना कर अचानक संबंधित महादलित टोला पर धावा बोल दिया. आरोपियों द्वारा लूटपाट करने के साथ ही घर में आग लगा दिये जाने की बात पीड़ित ने पुलिस अधिकारी से कही है. जानकारी अनुसार इस घटना में शंभु ऋषिदेव, अखारी ऋषिदेव, मसोमात शोभा देवी, गिरिजानंद ऋषिदेव,

बुच्ची ऋषिदेव, झबरु ऋषिदेव व रुपेश ऋषिदेव के घर पूरी तरह से जल गये. आग बुझाने के दौरान कई लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गये. मालूम हो कि शनिवार की सुबह लगभग सवा दस बजे अचानक वार्ड संख्या पांच स्थित लछत्तर ऋषिदेव टोला में नेमानी ऋषिदेव के घर से आग की तेज लपटें निकलने लगी. इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि के माध्यम से पुलिस को मिली. पौने ग्यारह बजे एससी/एसटी थानाध्यक्ष सीके टुड्डू व रानीगंज थाना के एक एएसआइ सदल-बल मौके पर पहुंचे.

इस बीच लगभग आधे घंटा तक एक-एक कर एक दर्जन से अधिक घरों को आग ने पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी व थानाध्यक्ष श्री टुड्डू के अथक प्रयास के कारण पूरी बस्ती जलने से बच गया. इस बीच एसडीएम संजय कुमार, एएसपी मो कासीम, रानीगंज थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अश्विनी कुमार, पुलिस निरीक्षक विपीन कुमार, बौंसी थानाध्यक्ष एमए हैदरी, सिमराहा थानाध्यक्ष राजीव कुमार, भरगामा थानाध्यक्ष किंग कुंदन सहित दमकल कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे.

आग से धू-धू कर जल रहे महादलितों के घर.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन