एससी-एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

अररिया : फारबिसगंज थाना क्षेत्र के तिरसकुंड समौल निवासी एक महिला ने मारपीट व छिनतई करने, जाति सूचक गाली देकर प्रताड़ित करने को ले एससी-एसटी थाना में मामला दर्ज कराया है. एससी-एसटी थाना कांड संख्या 64/16 बुधवार को दर्ज किया गया. पीड़िता ललिता देवी ने प्राथमिकी में कहा है कि गांव के ही श्रवण साह, […]

विज्ञापन

अररिया : फारबिसगंज थाना क्षेत्र के तिरसकुंड समौल निवासी एक महिला ने मारपीट व छिनतई करने, जाति सूचक गाली देकर प्रताड़ित करने को ले एससी-एसटी थाना में मामला दर्ज कराया है. एससी-एसटी थाना कांड संख्या 64/16 बुधवार को दर्ज किया गया. पीड़िता ललिता देवी ने प्राथमिकी में कहा है कि गांव के ही श्रवण साह, संजय साह, विपिन साह आदि ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि जाति सूचक गाली देकर मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया. इस क्रम में चांदी का गहना भी छीन लिया. एससी-एसटी थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टूडू ने बताया कि कांड अंकित कर मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन