बेलसरा गोठ में गला दबा कर युवक की हत्या

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : क्षेत्र के बेलसरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 12 बेलसरा गोठ गांव में सोमवार को एक व्यक्ति की लाश मिली. सूचना पर रानीगंज पुलिस एसआइ देवेंद्र हांसदा घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीण व परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. दोनों […]

विज्ञापन

रानीगंज : क्षेत्र के बेलसरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 12 बेलसरा गोठ गांव में सोमवार को एक व्यक्ति की लाश मिली. सूचना पर रानीगंज पुलिस एसआइ देवेंद्र हांसदा घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीण व परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया.

दोनों हाथ पीछे से बंधा था : सोमवार को सुबह में मजदूरों ने एक खेत में पानी के बीच शव देखा. संबंधित शव की पहचान स्थानीय निवासी स्वर्गीय मोहन पासवान के लगभग 40 वर्षीय पुत्र चंदेश्वरी पासवान के रूप में की गयी. घटना की सूचना ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को दी. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ आयी. बताया जाता है कि रविवार की रात्रि रस्सी के सहारे गला दबा कर किसी ने चंदेश्वरी की हत्या कर दी. इस घटना को कहीं दूसरी जगह अंजाम देने के बाद मृतक के घर से कुछ ही दूरी पर एक खेत में शव पानी के बीच फेंक दिया गया था. मृतक का दोनों हाथ पीछे से बांध दिया गया था.
घटना के कारणों को लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है.
किसी से मिलने जाने की बात कह घर से निकला था : मृतक की पत्नी लीला देवी पति का शव देखने के बाद से ही बेसुध है. परिजनों ने कहा के रविवार को रात में लगभग साढ़े आठ बजे खाना खाने के बाद चंदेश्वरी किसी से मिलने जाने की बात पत्नी से कह कर घर से चला गया. लेकिन रात भर घर नहीं लौटा. देर रात तक परिजन उसके लौटने
बेलसरा गोठ में…
का इंतजार करते रहे. लेकिन सुबह उसकी लाश मिलने की सूचना परिजनों को मिली. एसआइ ने कहा कि जब तक मृतक की पत्नी बयान देने लायक नहीं हो जाती, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. लीला देवी के बयान पर ही हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. ग्रामीणों ने कहा कि मृतक मजदूर व छोटा किसान था. मृतक की बड़ी पुत्री सोनी कुमारी विवाह योग्य है. जबकि दो छोटा पुत्र है. पिता को खोने का गम बच्चों के चेहरे पर दिखा. रोते-बिलखते परिजनों को देख सबकी आंखें नम थीं. स्थानीय मुखिया सुनील कुमार सिंह ने कहा कि तत्काल मृतक के परिजन को कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ दिया गया है. उन्होंने इस घटना के प्रति दुख जताया. बहरहाल इस हत्या से ग्रामीण व परिजनों के बीच गम के साथ ही आक्रोश का माहौल था. सभी इस घटना में लिप्त लोगों को सामने लाने की मांग पर अड़े थे.
रविवार रात से ही घर से था लापता
घर से कुछ ही दूरी पर मिली लाश
पति का शव देख बेसुध हुई पत्नी, नहीं हो सका बयान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन