मैट्रिक व इंटर के पंजीयन में आधार कार्ड अनिवार्य

Updated:
विज्ञापन

अररिया : आधार कार्ड से वंचित मैट्रिक व इंटर मीडिएट के छात्र-छात्राओं का इस बार पंजीयन नहीं हो पायेगा़ इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी उवि व प्लस टू विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को शिविर लगा कर छात्रों का आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया है़ साथ ही आधार कार्ड को बैंक खाता से जोड़ने […]

विज्ञापन

अररिया : आधार कार्ड से वंचित मैट्रिक व इंटर मीडिएट के छात्र-छात्राओं का इस बार पंजीयन नहीं हो पायेगा़ इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी उवि व प्लस टू विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को शिविर लगा कर छात्रों का आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया है़ साथ ही आधार कार्ड को बैंक खाता से जोड़ने को कहा गया है़

डीइओ डॉ फैयाजुर्रहमान ने सभी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया है कि आधार कार्ड के अभाव में अगर बच्चों का पंजीयन नहीं हो पायेगा तो इसके लिए विद्यालय के प्रधान जिम्मेदार माने जायेंगे़ उन्होंने सभी प्रधानाध्यापक को हर हाल में दसवीं व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की जन्म तिथि, नाम व फोटो की पहचान कर आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया है़

उन्होंने यह भी कहा है अगर कोई छात्र-छात्राएं यदि परिजनों के साथ बाहर से आधार कार्ड बनाया है तो इसकी जांच कर लें कि नामाकंन पंजी में दर्ज जन्म तिथि और नाम सही है कि नहीं. अगर सही नहीं है तो उसकी भी सुधार आधार कार्ड एजेंसी से सुधार करवा लेंगे़

शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि इस बार से मैट्रिक व इंटरमीडिएट छात्र-छात्राओं को पंजीयन में आधार नंबर जोड़ना अनिवार्य है़ बिना आधार कार्ड के पंजीयन नहीं हो पायेगा़ इसके लिए सभी प्रधानाध्यापक को विशेष प्रभारी बनाया गया है़ छात्र-छात्राओं के आधार संख्या की एक सूची जिला शिक्षा कार्यालय में जमा करने का भी निर्देश दिया गया है़
डॉ फैयाजुर्रहमान, डीइओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन