कटिहार निवासी एएसआइ की फतुहा में गोली मार हत्या

Updated:
विज्ञापन

पटना/कटिहार : फतुहा-बख्तियारपुर फोरलेन के फतुहा रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर अपराधियों ने तेल्हाड़ा थाने में तैनात एएसआइ रामराज चौधरी की गोली मार कर हत्या कर दी और उनके सर्विस रिवॉल्वर व कारतूस अपने साथ ले गये. अपराधियों ने उनकी हीरो होंडा बाइक पर पीछे बंधे सामान को छुआ तक नहीं.खास बात यह है कि एएसआइ […]

विज्ञापन

पटना/कटिहार : फतुहा-बख्तियारपुर फोरलेन के फतुहा रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर अपराधियों ने तेल्हाड़ा थाने में तैनात एएसआइ रामराज चौधरी की गोली मार कर हत्या कर दी और उनके सर्विस रिवॉल्वर व कारतूस अपने साथ ले गये. अपराधियों ने उनकी हीरो होंडा बाइक पर पीछे बंधे सामान को छुआ तक नहीं.खास बात यह है कि एएसआइ का जहां शव पड़ा था, वहां खून के छींटे या धब्बे नहीं थे और पैर में जूता या चप्पल भी नहीं था. जिसके कारण यह आशंका जतायी जा रही है कि उनकी हत्या कहीं और तो नहीं कर दी गयी. हालांकि यह भी हो सकता है कि बारिश के कारण खून के छींटे या धब्बे मिट गये होंगे.

इसके साथ ही यह भी हो सकता है कि अपराधियों ने चलती गाड़ी में उन्हें गोली मारी होगी और वे वहां से निकलने के लिए गोली लगने के बावजूद कुछ दूरी तक चले आये होंगे और फिर गिर गये होंगे. इसी दौरान उनकी चप्पल भी पीछे गिर गयी होगी. हालांकि हर विंदु पर पुलिस अनुसंधान में लगी है. बताया जाता है कि करीब तीन बज कर तीस मिनट पर उनके शव को
कटिहार िनवासी एएसआइ…
फोरलेन डिवाइडर के समीप पाया गया. उस समय उनके सिर पर हेलमेट भी था. उनकी बाइक भी बगल में ही पड़ी थी. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी मनु महाराज फतुहा पहुंचे और खुद मामले की छानबीन की. इस संबंध में एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
छुट्टी लेकर बाइक से ही जा रहे थे मनिहारी स्थित घर
मनिहारी स्थित घर पर विलाप करते परिजन.
रामराज चौधरी उर्फ आरआर चौधरी ढाई साल से नालंदा के तेल्हाड़ा थाने में एएसआइ के पद पर तैनात थे. वे छुट्टी लेकर हीरो होंडा से अपने कटिहार के मनिहारी स्थित घर जा रहे थे. वे सिविल ड्रेस में थे और गाड़ी के पीछे बैग बांध रखा था. अपराधियों ने उन्हें दो गोली मारी है. एक गोली पेट में और दूसरी गोली छाती में लगी थी. लोगों ने शव को फोरलेन पर देखा तो फतुहा पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची तो उनके आइकार्ड से जाना कि वे तेल्हाड़ा के एएसआइ हैं. इसके बाद शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन