पेड़ से गिरा बालक, मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेलपत्र तोड़ने के क्रम में पेड़ से गिरा बालक कुर्साकांटा : थाना क्षेत्र के सिझुआ वार्ड संख्या चार निवासी दीनानाथ मंडल का 11 वर्षीय पुत्र बिजेंद्र कुमार मंडल (11 वर्ष) की मौत शुक्रवार को पेड़ से गिरकर हो गयी. परिजनों से मिली जानकारी अनुसार बिजेंद्र जीतिया पर्व को लेकर बेलपत्र तोड़ने अपने दोस्तों के साथ […]
विज्ञापन
बेलपत्र तोड़ने के क्रम में पेड़ से गिरा बालक
कुर्साकांटा : थाना क्षेत्र के सिझुआ वार्ड संख्या चार निवासी दीनानाथ मंडल का 11 वर्षीय पुत्र बिजेंद्र कुमार मंडल (11 वर्ष) की मौत शुक्रवार को पेड़ से गिरकर हो गयी. परिजनों से मिली जानकारी अनुसार बिजेंद्र जीतिया पर्व को लेकर बेलपत्र तोड़ने अपने दोस्तों के साथ घर से कुछ दूर स्थित पोखर भिंडा पर गया था. बेल के पेड़ में चढ़कर बेलपत्र तोड़ने लगा की बेल का ठाल टूट गयी जिससे वह जमीन पर गिर गया. साथ गये दोस्तों का हल्ला सुनकर ग्रामीण जुटे. परिजनों को सूचना दी गयी. परिजन के पहुंचने से पहले ही बिजेंद्र की मौत हो चुकी थी.
घटना कि सूचना मिलते ही गांव में पर्व के उत्सवी माहौल में मातम में बदल गया. मृतक की मां अनीता देवी अपने पुत्र के शव को देख कर बार-बार यही कह रही थी कि मेरा बाबू को जगा दीजिये वह सो गया है. उसके चित्कार से माहौल गमगीन था. मृकत बालक का पिता दीनानाथ मंडल अपनी पत्नी को समझा रहा था लेकिन उसकी पीड़ा भी असहज थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










