नशा मुक्ति केंद्र के नोडल पदाधिकारी गिरफ्तार डॉ विनोद शंकर प्रसाद पर था पटना में मामला दर्ज
अररिया : सदर अस्पताल में चलाये जा रहे नशा मुक्ति केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ विनोद शंकर प्रसाद को पटना पुलिस ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से गुरुवार को गिरफ्तार किया. इस गिरफ्तारी से सदर अस्पताल में तत्काल खलबली मच गयी थी़ जानकारी अनुसार डॉ विनोद शंकर प्रसाद आलमगंज थाना पटना के थाना कांड […]
अररिया : सदर अस्पताल में चलाये जा रहे नशा मुक्ति केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ विनोद शंकर प्रसाद को पटना पुलिस ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से गुरुवार को गिरफ्तार किया. इस गिरफ्तारी से सदर अस्पताल में तत्काल खलबली मच गयी थी़ जानकारी अनुसार डॉ विनोद शंकर प्रसाद आलमगंज थाना पटना के थाना कांड संख्या 164/15 में अभियुक्त हैं,
जो फरार चल रहे थे़ बुधवार की देर शाम पटना पुलिस की एक विशेष टीम पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार मंडल के नेतृत्व में आयी थी़ नगर थाना क सहयोग से गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया गया. कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि किसी को पहले से भनक भी नहीं लग पायी. इस बाबत प्रभारी पुलिस अधीक्षक मो कासिम ने बताया कि डॉ प्रसाद जीपीएफ घोटाला में आलमगंज पटना थाना के एक मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त है़ं न्यायालय से वारंट निर्गत था़ पटना पुलिस की एक टीम उसे गिरफ्तार कर अपने साथ पटना लेकर चली गयी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










