निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद हंगामा

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में हंगामा करते परिजन. अररिया : शहर के एक चिकित्सक के निजी क्लिनिक में एक मरीज की मौत पर मंगलवार को परिजनों ने जम कर हंगामा किया़ सूचना पर नगर पुलिस व एएसपी मो कासिम ने पहुंच कर हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के […]

विज्ञापन

अस्पताल में हंगामा करते परिजन.

अररिया : शहर के एक चिकित्सक के निजी क्लिनिक में एक मरीज की मौत पर मंगलवार को परिजनों ने जम कर हंगामा किया़ सूचना पर नगर पुलिस व एएसपी मो कासिम ने पहुंच कर हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया़ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया़
परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल : अररिया बैरगाछी ओपी क्षेत्र के बोची गांव का
निजी क्लिनिक में…
20 वर्षीय मो जाकिर पिता मो रेहान गांव के एक मरियाधार में बांस के सहारे जूट का बोझा नदी के किनारे ला रहा था़ इसी दौरान बांस का संपर्क बिजली तार से हो गया़ करंट लगते ही मो जाकिर नदी के पानी में जा गिरा व बेहोश हो गया़ किसी व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी़ उसने मो जाकिर के परिजनों को सूचना दी़ परिजन उसे सदर अस्पताल लाये. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया़ तब परिजन डॉ अरशद हुसैन के पास मो जाकिर को लेकर आये.
चिकित्सक ने इलाज शुरू किया़ लेकिन मंगलवार को मो जाकिर ने दम तोड़ दिया़ इसी बात को लेकर परिजन हंगामा पर उतर आये. इधर, चिकित्सक डॉ अरशद हुसैन का कहना था कि मो जाकिर को हमने रेफर कर दिया था़ लेकिन परिजन उसे लेकर नहीं गये व उसकी मौत हो गयी़ एएसपी मो कासिम ने मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया़
घटनास्थल से ही विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात कर मुआवजा देने का अनुरोध किया़ तब मृतक के परिजन शव को लेकर गांव चले गये़
बैरगाछी ओपी क्षेत्र के बोची गांव का रहनेवाला था मो जाकिर
करंट लगने के बाद हो गया था बेहोश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन