आशा ने कहा नहीं करेंगे पोलियो चक्र में काम
जोकीहाट : प्रखंड के आशा कर्मियों ने आगामी 25 सितंबर से होने वाले पल्स पोलियो चक्र व टीकाकरण कार्य से अपने आपको अलग रखने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र दिया है. आशा कर्मियों का आरोप है कि जब तक रेफरल अस्पताल में डाक्टर नहीं आते हैं और प्रसव कक्ष व आपातकालीन सेवा शुरू […]
जोकीहाट : प्रखंड के आशा कर्मियों ने आगामी 25 सितंबर से होने वाले पल्स पोलियो चक्र व टीकाकरण कार्य से अपने आपको अलग रखने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र दिया है. आशा कर्मियों का आरोप है कि जब तक रेफरल अस्पताल में डाक्टर नहीं आते हैं और प्रसव कक्ष व आपातकालीन सेवा शुरू नहीं की जाती है
तब तक वे लोग किसी भी तरह का काम नहीं करेंगी. आशा संघ की प्रखंड उपाध्यक्ष नर्गिस ने बताया कि प्रसव कक्ष चालू नहीं रहने से बगडहरा निवासी रहमती की मौत प्रसव के दौरान हो गयी. वहीं सतघरा निवासी वीवी शहंशाह जच्चा-बच्चा दोनों की मौत प्रसव के दौरान हो गयी. इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि दो महीने से रेफरल अस्पताल बंद है. दर्जनों इमरजेंसी पेसेंट की जान जा चुकी है. आशा कर्मियों ने बताया कि उनके पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं घर पर ही असुरक्षित प्रसव कराने को मजबूर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










