घर से निकली किशोरी का मिला शव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आरसीसी पुल के पास 15 वर्षीय किशोरी का शव मिला. शव की पहचान ढेंगरी गांव के महेंद्र झा की पुत्री रोशनी के रूप में की गयी है. सिकटी/अररिया : बरदाहा थानाक्षेत्र में शनिवार को अहले सुबह ढेंगरी गांव से पूरब आरसीसी पुल के समीप 15 वर्षीय एक किशोरी का शव मिला. शव की पहचान ढेंगरी […]
विज्ञापन
आरसीसी पुल के पास 15 वर्षीय किशोरी का शव मिला. शव की पहचान ढेंगरी गांव के महेंद्र झा की पुत्री रोशनी के रूप में की गयी है.
सिकटी/अररिया : बरदाहा थानाक्षेत्र में शनिवार को अहले सुबह ढेंगरी गांव से पूरब आरसीसी पुल के समीप 15 वर्षीय एक किशोरी का शव मिला. शव की पहचान ढेंगरी निवासी महेंद्र झा की पुत्री रोशनी कुमारी के शव के रूप में की गयी. शव मिलने की सूचना मिलने पर सिकटी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
रोशनी कुमारी (15 वर्ष) शुक्रवार की संध्या चार बजे अपने घर से किसी काम से बहार गयी थी, जो देर संध्या तक घर नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों द्वारा खोजबीन की गयी. लेकिन शनिवार की सुबह उसका शव मिला. स्थानीय लोगों द्वारा यह आशंका जतायी जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी है. मृतका के गले पर काला निशान पाया गया है. आशंका जतायी जा रही है कि उसकी हत्या गला दबा कर की गयी है.
इधर मृतका की मां मिला देवी पति महेंद्र झा द्वारा सिकटी थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि बरदाहा थानाध्यक्ष के छुट्टी में रहने के कारण सूचना पर घटनास्थल पर स दल बल पंहुचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
दंडािधकारी की मौजूदगी में निकाला शव
शहर के बाबाजी कूटिया से उत्तर एक युवती के अधगड़े शव को रविवार को लोगों ने देखा तो सनसनी फैल गयी़ सूचना पर नगर थाना पुलिस पहुंची़ उच्चाधिकारियों के आदेश पर बतौर दंड़ाधिकारी सत्येंद्र शर्मा की उपस्थिति में शव का उखाड़ा गया़ तब यह बात सामने आयी कि पोस्टमार्टम के बाद शव को दफनाया गया था़ जो पूरी तहर से दफनाया नहीं जा सका़
इस मौके पर लोगों की भीड़ शुबह से ही थी. इस बाबत नगर थानाध्यक्ष आर के चौधरी ने बताया कि यह शव को पोस्टमार्टम के बाद दफनाया गया था़ खोजबीन पर पता चला कि यह शव बरदाहा थाना क्षेत्र के ढेंगरी गांव की रोशनी कुमारी की है. शनिवार को यह शव ढेंगरी गांव से बरामद किया गया था़ पोस्टमार्टम बाद परिजनों ने शव को दफनाया था़ जो पूरी तरह से दफन नहीं हो पाया था़ यह जानने के बाद वहां मौजूद भीड़ हटी. इसके बाद दंडाधिकारी की उपस्थिति में शव को पुन: दफना दिया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










