परिजनों ने किया हंगामा लापरवाही. िनजी क्लिनिक में जच्चा-बच्चा की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

जोकीहाट रेफरल अस्पताल में प्रसव के लिए बगड़हरा गांव की प्रसूता शहंशाह आयी थी. वहां चिकित्सक नहीं रहने के कारण वहां कार्यरत दाई सोगरा प्रसूता को अपने िनजी क्लिनिक में ले गयी, जहां प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गयी. जोकीहाट : जोकीहाट के एक प्राइवेट क्लिनिक में प्रसव के दौरान जच्चा […]

विज्ञापन

जोकीहाट रेफरल अस्पताल में प्रसव के लिए बगड़हरा गांव की प्रसूता शहंशाह आयी थी. वहां चिकित्सक नहीं रहने के कारण वहां कार्यरत दाई सोगरा प्रसूता को अपने िनजी क्लिनिक में ले गयी, जहां प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गयी.

जोकीहाट : जोकीहाट के एक प्राइवेट क्लिनिक में प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत हो गयी. इसको ले मृतक के परिजनों ने हंगामा किया. घटना की जानकारी मिलते ही जोकीहाट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुच कर हंगामा को शांत कराया. जानकारी अनुसार रेफरल अस्पताल जोकीहाट में कार्यरत दाई के सोगरा प्राइवेट क्लिनिक में यह घटना घटी.
जानकारी के अनुसार बगडहरा गांव निवासी 22 वर्षीया शहंशाह पति मुर्शीदा को प्रसव के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक के नहीं रहने के कारण अस्पताल की दाई सोगरा उसे अपने प्राइवेट क्लिनिक में लेकर चली गयी. परिजनों ने बताया कि सोगरा ने प्रसव के लिए गर्भवती शहंशाह को जैसे ही इंजेक्शन लगाया बच्चे का जन्म तो हो गया मगर वह मरा हुआ पाया गया. प्रसव के बाद शहंशाह ने भी दम तोड़ दिया. यह देख परिजन हंगामा करने लगे. सोगरा क्लिनिक छोड़ कर भाग निकली.
पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई के लिए परिजनों का बयान दर्ज कर रही थी. दो माह से अस्पताल में डाक्टर के नहीं रहने से दर्जनों गरीब लोगों की जान उचित इलाज नहीं होने से चली गयी है. दुर्घटनाग्रस्त व मारपीट में घायल हुए लोगों का इलाज रेफरल अस्पताल में चिकित्सक के नहीं आने से इलाज नहीं हो पाता है. पैसे वाले लोग तो अररिया, पूर्णिया में जाकर इलाज करा लेते हैं. लेकिन गरीब लोगों को इन्हीं निजी चिकित्सकों पर आश्रित रहना पड़ता है.
प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी.
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन