अपराधियों ने दिनदहाड़े की 65 सौ की छिनतई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोलेरो सवार अपराधियों में से एक धराया दो अपराधी फरार बोलेरो जब्त रुपौली का रहने वाला है गिरफ्तार अपराधी अररिया : बुधवार को बेखौफ बोलेरो सवार अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया़ मौके पर लोगों ने एक अपराधी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, जबकि दो अपराधकर्मी भागने में कामयाब रहे. पुलिस […]
विज्ञापन
बोलेरो सवार अपराधियों में से एक धराया
दो अपराधी फरार बोलेरो जब्त
रुपौली का रहने वाला है गिरफ्तार अपराधी
अररिया : बुधवार को बेखौफ बोलेरो सवार अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया़ मौके पर लोगों ने एक अपराधी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, जबकि दो अपराधकर्मी भागने में कामयाब रहे. पुलिस ने बोलेरो संख्या बीआर 11 एच 3020 को अपने कब्जे में ले लिया है. पकड़ा गया अपराधकर्मी पूर्णिया जिला के रुपौली थाना क्षेत्र के झलारी गांव का रहने वाला मो ग्यास है़ जानकारी अनुसार ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी अमरेंद्र ठाकुर एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 65 सौ रुपये की निकासी की. बैंक के ठीक दक्षिण सड़क किनारे बोलेरो पर तीन युवक बैठे थे.
पीड़ित का कहा मानें तो बोलेरो पर बैठे एक युवक ने हथियार दिखा कर रुपये छीन लिया. इस क्रम में दोनों के बीच कहा-सुनी होने पर भीड़ जुटने लगी़ भीड़ जुटते देख बोलेरो स्टार्ट कर तीनों अपराधियों ने भागने का प्रयास किया, तो पीड़ित ने बोलेरो की चाबी छीन कर शोर मचाया़ इस बीच नगर थाना पुलिस को सूचना दी गयी़ पुअनि प्रमोद कुमार, एएसआइ शक्ति सिंह पहुंचे. तब अपराधकर्मी को थाना ले गये़ इस क्रम में पकड़ में आया मो ग्यास ने बताया कि भागने वाला रोशन कुमार, पूर्णिया के धमदाहा का व सुजीत नवगछिया का रहने वाला है़ नगर थाना पुलिस मो ग्यास से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










