20 लाख का मशीनरी पार्ट्स जब्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
फारबिसगंज : फारबिसगंज कस्टम के सहायक आयुक्त एलडी भूटिया के निर्देश पर कस्टम अधिकारियों ने मंगलवार को फारबिसगंज-जोगबनी मार्ग के बथनाहा चौक के समीप छापेमारी कर लगभग 20 लाख का मशीनरी पार्ट्स जब्त किया. जब्त ट्रक में मशीनरी पार्ट्स के अलावा बड़ी मात्रा में नेपाल की कई नामी कंपनी के प्लास्टिक रेपर के बंडल भी […]
विज्ञापन
फारबिसगंज : फारबिसगंज कस्टम के सहायक आयुक्त एलडी भूटिया के निर्देश पर कस्टम अधिकारियों ने मंगलवार को फारबिसगंज-जोगबनी मार्ग के बथनाहा चौक के समीप छापेमारी कर लगभग 20 लाख का मशीनरी पार्ट्स जब्त किया. जब्त ट्रक में मशीनरी पार्ट्स के अलावा बड़ी मात्रा में नेपाल की कई नामी कंपनी के प्लास्टिक रेपर के बंडल भी शामिल हैं. Â बाकी पेज 17 पर
20 लाख का…
ट्रक के चालक चैनपुर थाना कन्नौर छपरा निवासी को कस्टम अधिकारियों ने हिरासत में ले कर गहन पूछताछ की. कस्टम इंसपेक्टर एलके पाठक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब बथनाहा चौक के समीप छापेमारी की गयी तो ट्रक (डब्लूबी 25 डी 8266) को जब्त किया गया, जिस पर मशीनरी पार्ट्स के अलावा प्लास्टिक के रेपर बड़ी मात्रा में लदा हुआ था. उन्होंने बताया कि चालक ने पूछताछ में बताया है
कि ट्रक कोलकाता के ही किसी अवधेश प्रासाद राय का है, जबकि ट्रक पर लदा सामान किसी मोहन राय का है. सामान को नेपाल से कोलकाता ले जाया जा रहा था. उन्होंने बताया कि जब्त मशीनरी पार्ट्स का अनुमानित मूल्य लगभग 20 से 25 लाख है. इस छापेमारी अभियान में कस्टम अधीक्षक बलराम पासवान, इंस्पेक्टर एलके पाठक, हवलदार प्रभु ठाकुर, किशोर राम, अंजनी कुमार मिश्र, कुंदन कुमार, वरुण यादव के अलावा अन्य शामिल थे.
कस्टम ने फारबिसगंज जोगबनी मार्ग पर बथनाहा चौक के समीप पकड़ा ट्रक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










