पत्नी को डायन बता पति ने पीटा, मौत

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज (अररिया) : पहले बीमारी के कारण बेटे की जान गयी, फिर डायन बता कर पति सहित घरवालों ने महिला की पिटाई की. पिटाई से घायल महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. यह मामला कालाबलुआ वार्ड संख्या तीन संथाली टोला का है. कालाबलुआ निवासी हप्पनमय सोरेन नामक महिला की मौत इलाज […]

विज्ञापन

रानीगंज (अररिया) : पहले बीमारी के कारण बेटे की जान गयी, फिर डायन बता कर पति सहित घरवालों ने महिला की पिटाई की. पिटाई से घायल महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. यह मामला कालाबलुआ वार्ड संख्या तीन संथाली टोला का है. कालाबलुआ निवासी हप्पनमय सोरेन नामक महिला की मौत इलाज के

दौरान सोमवार को रानीगंज अस्पताल में हो गयी. मौके पर पहुंची रानीगंज थाना पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस मामले में रानीगंज थाना में इलाजरत महिला हप्पनमय सोरेन से मृत्यु पूर्व लिये गये फर्द बयान के आधार पर पति सहित परिवार के अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी अनुसार रानीगंज थाना क्षेत्र के कालाबलुआ वार्ड संख्या तीन संथाली टोला निवासी छोटे लाल हांसदा का तीन वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र की मौत गत रविवार को बीमारी के कारण हो गयी थी. पुत्र की मौत से छोटे लाल हांसदा की पत्नी हप्पनमय सोरेन गमजदा थी, लेकिन दूसरी ओर उसका पति छोटे लाल हांसदा पत्नी को ही बेटे की मौत का कारण मान कर परिजनों के साथ जम कर पिटाई की और फिर से उसे जिंदा करने का दबाव डालने लगा. महिला का पति, सास, ससुर, देवर व भैंसुर आदि सभी परिजन उसे डायन बता कर अपने बेटे को ही मारने का आरोप लगा कर प्रताड़ित कर रहा था. इस दौरान लाठी- डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी. गंभीर रूप से घायल हप्पनमय को ग्रामीणों ने रानीगंज रेफरल अस्पताल में भरती कराया, जहां उसने रानीगंज थाना को अपने पति सहित परिवारवालों पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए बयान दिया. इसी बयान के आधार पर पुलिस ने रानीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की. दर्ज फर्द बयान में पति छोटे लाल हांसदा, ससुर बैजू हांसदा, सास तलय हांसदा, भैंसुर रामजी हांसदा, देवर रतन हांसदा और भिरखु हांसदा को आरोपित करते हुए अपनी व्यथा गुरुवार को पुलिस के समक्ष कही थी. मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल इस महिला को इलाज के लिए गुरुवार को ही रानीगंज रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया था, जहां सोमवार को उसकी मौत इलाज के दौरान हो गयी. इस मामले में रानीगंज थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि महिला की मौत उसके पति व परिजनों द्वारा बेरहमी से की गयी पिटाई से हुई है. महिला को डायन बता कर प्रताड़ित किया गया था जो गंभीर मामला है. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया गया है. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सभी अपने घर से फरार हैं.
इलाज के दौरान हुई महिला की मौत
एक सप्ताह पूर्व बीमारी से हुई थी महिला के बेटे की मौत
बेटे की मौत का कारण पत्नी को बताया डायन
डायन कह कर दे रहा था बेटे को जिंदा करने का दबाव
पुलिस ने पति सहित अन्य सदस्यों के विरुद्ध दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन