दलित महिला को पूजा करने से रोका

Updated:
विज्ञापन

अररिया : ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के पेरवाखोड़ी गांव में एक महिला को विषहरी स्थान में पूजा-अर्चना करने नहीं दिया़ महिला के साथ मारपीट की गयी़ घटना को ले पीड़िता ने एससीएसटी थाना में कांड संख्या 40/16 दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान ने बताया कि घटना शनिवार की है़ पीड़िता चंदरी देवी के आवेदन […]

विज्ञापन

अररिया : ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के पेरवाखोड़ी गांव में एक महिला को विषहरी स्थान में पूजा-अर्चना करने नहीं दिया़ महिला के साथ मारपीट की गयी़ घटना को ले पीड़िता ने एससीएसटी थाना में कांड संख्या 40/16 दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान ने बताया कि घटना शनिवार की है़ पीड़िता चंदरी देवी के आवेदन पर कांड अंकित किया गया है़ इसमें गांव के ही तेरह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है़ उन्होंने बताया कि कांड दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है़ उन्होंने कहा कि अनुसंधान में सच सामने आ जायेगा कि घटना का सच क्या है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन