28 पीड़ितों को मिलेगी राहत राशि

Updated:
विज्ञापन

एससी, एसटी अत्याचार निवारण समिति की हुई बैठक अररिया : निवार को अनुसूचित जाति व जन जाति अत्याचार निवारण समिति की हुई बैठक में कुल 28 वादों में पीड़ितों को राहत राशि के भुगतान का अनुमोदन किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने की. एडीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार द्वारा दी गयी जानकारी के […]

विज्ञापन

एससी, एसटी अत्याचार निवारण समिति की हुई बैठक

अररिया : निवार को अनुसूचित जाति व जन जाति अत्याचार निवारण समिति की हुई बैठक में कुल 28 वादों में पीड़ितों को राहत राशि के भुगतान का अनुमोदन किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने की. एडीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक जिन वादों में राहत राशि देने का निर्णय लिया गया उन में नगर थाना के 10 व एससी, एसटी थाना के तीन मामले हैं. बाकी वादों में बौंसी थाना के तीन, रानीगंज थाना के तीन, सिमराहा के दो, पलासी व जोगबनी के एक-एक, सिकटी के दो के अलावा बैरगाछी, ताराबाड़ी व भरगामा थाना के एक-एक वाद शामिल हैं.
बैठक में दी गयी जानकारी के अनुसार अलग-अलग तरह के वादों के लिए अलग-अलग देय राशि निर्धारित है. इसी आधार पर अलग-अलग वादों में 15 हजार से लेकर एक लाख 25 हजार तक भुगतान का निर्णय लिया गया. अधिकांश मामलों में 25 प्रतिशत के अलावा एक मामले में 50 प्रतिशत व दो मामलों में 100 प्रतिशत भुगतान का निर्णय हुआ. दी गयी जानकारी के मुताबिक बैठक में डीएम ने लोक अभियोजक को एससी, एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज लंबित मामलों की लिस्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि उनका जल्द निष्पादन कराया जा सके. वहीं एससी, एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों में मुकम्मल छानबीन का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया गया, ताकी फर्जी केस मुकदमे की पहचान की जा सके.
बैठक में एसपी सुधीर कुमार पोरिका, रानीगंज के विधायक अचमित ऋषिदेव, सांसद प्रतिनिधि पोलो झा, जिला कल्याण पदाधिकारी मुनव्वर अंजुम, उप निर्वाचन पदाधिकारी भोला राम के अलावा लोक अभियोजक महेश्वर प्रसाद शर्मा, सूदन सहाय व अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन