स्वतंत्रता दिवस को ले सीमा पर अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

अररिया : आतंकवादी संगठनों के हाल के गतिविधियों को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस को ले सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है. गृह मंत्रालय द्वारा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में पदस्थापित एसएसबी को अलर्ट रहने की सूचना दी गयी है. इस संबंध में एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने कहा कि आम तौर पर […]

विज्ञापन
अररिया : आतंकवादी संगठनों के हाल के गतिविधियों को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस को ले सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है. गृह मंत्रालय द्वारा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में पदस्थापित एसएसबी को अलर्ट रहने की सूचना दी गयी है.
इस संबंध में एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने कहा कि आम तौर पर राष्ट्रीय त्योहार गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला पुलिस बल को खास कर सीमावर्ती थाना को सतर्क रहने का निर्देश पूर्व से ही दिया जाता रहा है. हाल के दिनों में आतंकवादी संगठनों द्वारा देश के विभिन्न जगहों पर किये गये हरकतों को देखते हुए सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि खास कर एसएसबी को ज्यादा अलर्ट रहने का निर्देश गृह मंत्रालय से दिया गया है.
उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था के संधारण के लिए एक सप्ताह पूर्व से ही सीमावर्ती थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है. इसके मद्देनजर सघन वाहन जांच व सीमा पर जांच केंद्र स्थापित किया गया है. इसके साथ ही सीमा पर हर अनजान लोगों की आवाजाही पर नजर रखने की हिदायत दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन