छह अपराधी थे डकैती में शामिल

Updated:
विज्ञापन

सफलता. अररिया आरएस प्लाईवुड फैक्टरी में हुए डाका कांड का उद्भेदन आठ मई की रात अररिया आरएस स्थित विनय कुमार केडिया उर्फ लट्टू केडिया के प्लाईवुड फैक्टरी में डकैती हुई थी. अपराधियों ने इस दौरान एक लाख रुपये लूट लिये थे. मामले में पुलिस ने मंगलवार रात एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. उसने घटना […]

विज्ञापन

सफलता. अररिया आरएस प्लाईवुड फैक्टरी में हुए डाका कांड का उद्भेदन

आठ मई की रात अररिया आरएस स्थित विनय कुमार केडिया उर्फ लट्टू केडिया के प्लाईवुड फैक्टरी में डकैती हुई थी. अपराधियों ने इस दौरान एक लाख रुपये लूट लिये थे. मामले में पुलिस ने मंगलवार रात एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. उसने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है.
जानकारी देते एएसपी व गिरफ्तार अपराधी.
अररिया : अररिया आरएस स्थित विनय कुमार केडिया उर्फ लट्टू केडिया के प्लाईवुड फैक्टरी में आठ मई की रात हुई डकैती मामले का उद्भेदन मंगलवार रात हो गया़ अररिया आरएस ओपी अध्यक्ष प्रभाकर भारती ने फारबिसगंज के भाग कोहलिया से डकैती में शामिल एक अपराधी मो तैय्यब को गिरफ्तार कर लिया.
18 हजार रुपया मिला था हिस्सा: गिरफ्तार आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. उसने कहा कि लूटे गये एक लाख रुपये में उसे 18 हजार रुपया हिस्सा मिला था. घटना को अंजाम देने में अररिया आरएस व फारबिसगंज के आधा दर्जन अपराधी शामिल थे.
फारबिसगंज के एक अपराधी के घर बनी थी योजना
एएसपी मो कासिम ने बताया कि डाका डालने के दौरान रात्रि प्रहरी सोने लाल टुड्डु को बांध दिया गया था. बदमाशों ने उसका मोबाइल भी ले लिया था़ प्लाईवुड फैक्टरी कार्यालय के आलमारी में मजदूरों के भुगतान के लिए रखे करीब एक लाख रुपये लूट कर अपराधी वहां से फरार हो गये थे.
एएसपी ने बताया कि अपराधी थ्रीनट, चाकू, रवती से लैश थे. फारबिसगंज के एक अपराधी के घर पर डकैती की योजना बनी थी. इस बाबत नगर थाना कांड संख्या 271/16 दर्ज किया गया था. उन्होंने कहा कि मामले में फरार पांच अपराधियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी. उन्होंने बताया कि नाइट गार्ड से छीने मबोइल के लोकेशन के आधार पर ही मामले के एक अपराधी को पुलिस गिरफ्तार कर सकी. मौके पर अररिया आरएस ओपी अध्यक्ष प्रभाकर भारती के अलावे अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन