रेफरल अस्पताल में जड़ा ताला

Updated:
विज्ञापन

रेफरल अस्पताल से रेफर मरीज की मौत परिजन हुए आक्रोशित किया रोड जाम िचकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप जोकीहाट : जोकीहाट रेफरल अस्पताल से रेफर किये गये एक मरीज की रास्ते में मौत हो गयी. इसके बाद चिकित्सक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने रेफरल अस्पताल में ताला जड़ दिया […]

विज्ञापन

रेफरल अस्पताल से रेफर मरीज की मौत

परिजन हुए आक्रोशित किया रोड जाम
िचकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप
जोकीहाट : जोकीहाट रेफरल अस्पताल से रेफर किये गये एक मरीज की रास्ते में मौत हो गयी. इसके बाद चिकित्सक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने रेफरल अस्पताल में ताला जड़ दिया व अररिया बहादुरगंज एनएच 327इ को जाम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन व सड़क जाम की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. समाचार प्रेषण तक पुलिस आक्रोशितों को समझाने का प्रयास कर रही थी. जानकारी के अनुसार जोकीहाट निवासी संजय कुमार साह की अचानक तबीयत खराब हो गयी.
आनन फानन में उसे रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ऑक्सीजन लगाने को कहा. इसके बाद उसे वार्ड में ले जा कर ऑक्सीजन लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन मौके पर स्वास्थ्य कर्मी के नहीं रहने के कारण चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद पीड़ित परिजन व शुभचिंतकों ने चिकित्सक के विरुद्ध लापरवाही का आरोप लगाते हुए एनएच को जाम कर दिया. खबर लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन