लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे युवक को रेल पुलिस ने पकड़ा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कॉलेज गेट के पास से ही कर रहा था छेड़खानी जोगबनी : बुधवार की संध्या फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने लड़की से छेड़खानी कर रहे एक युवक को पकड़ लिया. जोगबनी रेल थाना पहुंची पीड़िता ने बताया कि गिरफ्तार युवक कॉलेज गेट से ही उसके साथ छेड़खानी कर रहा था. स्टेशन पहुंचने व […]
विज्ञापन
कॉलेज गेट के पास से ही कर रहा था छेड़खानी
जोगबनी : बुधवार की संध्या फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने लड़की से छेड़खानी कर रहे एक युवक को पकड़ लिया. जोगबनी रेल थाना पहुंची पीड़िता ने बताया कि गिरफ्तार युवक कॉलेज गेट से ही उसके साथ छेड़खानी कर रहा था. स्टेशन पहुंचने व ट्रेन में चढ़ने के बाद भी उसकी हरकत जारी रही. इसकी जानकारी रेल पुलिस को दिये जाने के बाद उसने युवक को पकड़ लिया. आरोपी युवक साहिद अली पिता मो सज्जाद फारबिसगंज का निवासी है. वहीं लड़की जोगबनी की रहने वाली है. लड़के के पिता तथा लड़की की मां के थाना पहुंचने व युवक के लिखित माफीनामा देने के बाद मामले को समाप्त करते हुए उसको छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










