अररिया : अवैध संबंध को ले दोस्त की हत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नरपतगंज : महिला के साथ कथित अवैध संबंध को ले एक दोस्त ने दूसरे की गला रेत कर हत्या कर शव को छिपाने की नीयत से जूट के खेत में फेंक दिया. घटना प्रखंड के फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या दस में शुक्रवार की देर रात घटी. मृतक 45 वर्षीय जगदेव मंडल पिता प्रयाग मंडल […]
विज्ञापन
नरपतगंज : महिला के साथ कथित अवैध संबंध को ले एक दोस्त ने दूसरे की गला रेत कर हत्या कर शव को छिपाने की नीयत से जूट के खेत में फेंक दिया. घटना प्रखंड के फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या दस में शुक्रवार की देर रात घटी.
मृतक 45 वर्षीय जगदेव मंडल पिता प्रयाग मंडल फतेहपुर वार्ड संख्या दस का निवासी था. हत्या की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गयी. सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे नरपतगंज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेना चाहा. लेकिन आक्रोशित लोग एसपी के आने की मांग पर अड़े रहे. बाद में फारबिसगंज डीएसपी अजीत कुमार सहित अन्य थानों के थानाध्यक्ष के पहुंचने के बाद व जनप्रतिनिधियों के समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने शव को उठने दिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शुक्रवार की रात जगदेव अपने घर के बाहर दरवाजे पर सोया हुआ था. इसी दौरान उसका दोस्त तंजीम जो उसी गांव
का है और ऑटो चालक भी है, जगदेव के घर आया और उसे बुला कर ले गया. बताया जाता है कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ जगदेव की गला रेत कर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को एक लुंगी में बांध कर मंडल टोला फतेहपुर से पश्चिम पाट के खेत में फेंक दिया और सभी फरार हो गये. सुबह होने पर कुछ लोगों की नजर शौच जाते समय उस पर पड़ी. इसके बाद गांव में हल्ला हो गया. हल्ला पर जुटे लोगों ने शव को पहचान लिया.
ग्रामीणों ने इसकी सूचना नरपतगंज थाना को दी. सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. लेकिन लोगों के विरोध के कारण वे शव को अपने कब्जे में नहीं ले पाये. उन्होंने इसकी सूचना डीएसपी फारबिसगंज अजीत कुमार सिंह को दी. सूचना पर डीएसपी अजीत कुमार सिंह, बथानाहा ओपी अध्यक्ष अमित कुमार, घरना थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, पुअनि नरेश यादव सहित दर्जनों पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेना चाहा.
लेकिन ग्रामीणों ने एक बार फिर विरोध कर दिया. इसके बाद डीएसपी व जिला पार्षद प्रतिनिधि अशोक कुमार भगत, मुखिया प्रतिनिधि निरंजन मिश्र के द्वारा लोगों को समझाये जाने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले को ले मृतक के भाई जगदीश मंडल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है
इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला के साथ अवैध संबंध को ले हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है. उन्होंने बताया कि अब तक की गयी जांच के आधार पर यह बात सामने आ रही है कि तेज धारदार हथियार से तंजीम व उसके सहयोगियों के द्वारा की गयी है. हत्या के बाद से तंजीम फरार है.
फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या दस की घटना
शव को पाट की खेत में फेंका
आक्रोशित ग्रामीणों ने एसपी को बुलाने की मांग को लेकर शव को नहीं उठाने दिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










