भारत नेपाल सीमा सड़क के लिए चाहिए साढ़े चार सौ एकड़ से अधिक जमीन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चार प्रखंडों में होना है अधिग्रहण, नरपतगंज में प्रक्रिया पूरी 90 किलोमीटर लंबी सड़क को होना है निर्माण अररिया : प्रस्तावित भारत-नेपाल सीमा सड़क के निर्माण के लिए जिले के चार प्रखंडों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. लगभग 90 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए कुल मिला कर 456 एकड़ भूमि अधिग्रहण […]
विज्ञापन
चार प्रखंडों में होना है अधिग्रहण, नरपतगंज में प्रक्रिया पूरी
90 किलोमीटर लंबी सड़क को होना है निर्माण
अररिया : प्रस्तावित भारत-नेपाल सीमा सड़क के निर्माण के लिए जिले के चार प्रखंडों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. लगभग 90 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए कुल मिला कर 456 एकड़ भूमि अधिग्रहण की आवश्यक्ता है. फिलहाल नरपतगंज में 207 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है.जिला भू-अर्जन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नरपतगंज में अधिग्रहीत 207 एकड़ 25 डिसमिल 50 वर्ग कड़ी जमीन अधिसूचित हो गयी है, जबकि फारबिसगंज प्रखंड के लिए प्रस्तावित 67 एकड़ 86 डिसमिल 700 वर्ग कड़ी भूमि को जल्द ही अधिसूचित करने की संभावना है.
मिली जानकारी के अनुसार सिकटी में 82 एकड़ 20 डिसमिल 900 वर्ग कड़ी व कुर्साकांटा में 98 एकड़ 20 डिसमिल 900 वर्ग कड़ी जमीन का अधिग्रहण होना है. प्रस्ताव सड़क निर्माण कार्यालय में आवश्यक संशोधन के लिए भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










